सीएम को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

गिरफ्तारी के बाद जांच में सामने आया कि यह शख्स मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के एक फैसले से नाराज था।

सीएम को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

रातानाडा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मारने की धमकी देने वाले शख्स राकेशसिंह शेखावत को गिरफ्तार किया है।

जोधपुर। रातानाडा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मारने की धमकी देने वाले एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद जांच में सामने आया कि यह शख्स मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार के एक फैसले से नाराज था। रातानाडा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मारने की धमकी देने वाले शख्स राकेशसिंह शेखावत को गिरफ्तार किया है। यह शख्स जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में कंप्यूटर आॅपरेटर का काम करता है और मूलत: सीकर का रहने वाला है। राकेश सिंह शेखावत ने बताया, राज्य सरकार ने कुछ दिनों पूर्व एक आदेश निकाला था, जिसमें कहा गया था कि एक वर्ग विशेष के त्योहार के दौरान बिजली कटौती नहीं की जाएं जबकि दूसरे वर्ग के त्योहारों के वक्त में कई बार बिजली कटौती की जाती है। इस फैसले से नाराज था और उसने नशे में सोशल मीडिया पर यह धमकी लिखी थी।

Post Comment

Comment List

Latest News