वैक्स म्यूजियम में लगाया विराट कोहली का पुतला, पर्यटकों ने स्टेच्यू के साथ फोटो कराए क्लिक 

विराट कोहली का पुतला भी नजर आएगा

वैक्स म्यूजियम में लगाया विराट कोहली का पुतला, पर्यटकों ने स्टेच्यू के साथ फोटो कराए क्लिक 

वैक्स म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। अनूप ने बताया कि वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर कोहली का पुतला स्थापित किया गया है।

जयपुर। नाहरगढ दुर्ग स्थित वैक्स म्यूजियम में अब लोगों को एक ओर मोम का पुतला देखने को मिलेगा। नाहरगढ़ स्थित वैक्स म्यूजियम में अब क्रिकेटर विराट कोहली का पुतला भी नजर आएगा। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर वैक्स म्यूजियम में भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का वैक्स स्टेच्यु प्रदर्शित किया गया है। इस अवसर पर पर्यटकों ने स्टेच्यू के साथ फोटो भी क्लिक करवाए। 

वैक्स म्यूजियम के फाउंडर डायरेक्टर अनूप श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी। अनूप ने बताया कि वर्ल्ड हेरिटेज डे के अवसर पर कोहली का पुतला स्थापित किया गया है। म्यूजियम प्रशासन की ओर से इस मोम से बने पुतले का फर्स्ट लुक जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से पर्यटकों की ओर से मांग की जा रही थी कि म्यूजियम में विराट कोहली का स्टैच्यू भी लगाया जाए। इसके बाद कोहली का स्टेच्यू म्यूजियम में लगाने का निर्णय किया गया। सचिन तेंदुलकर और महेन्द्र सिंह धोनी के पुतले पहले से ही म्यूजियम में स्थापित किए जा चुके है। 

Tags: museum

Post Comment

Comment List

Latest News

T-20 World Cup :  जेक फ्रेजर मक्गर्क और स्टीव स्मिथ को नहीं मिली ऑस्ट्रेेलियाई टीम में जगह T-20 World Cup : जेक फ्रेजर मक्गर्क और स्टीव स्मिथ को नहीं मिली ऑस्ट्रेेलियाई टीम में जगह
अमेरिका और वेस्टइंडीज की सह मेजबानी में होने वाले आगामी टी-20 विश्वकप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को मिचेल मार्श...
नांदसी के एक बूथ पर 2 मई को पुनर्मतदान को देखते हुए धारा 144 लागू
Bribe : दौसा जिले में ग्राम विकास अधिकारी 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
शिक्षा का मंदिर खंडहर में तब्दील: सात सालों से टीन शेड के नीचे पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी
देवनानी सरकारी निवास में हुए शिफ्ट
High Court : उच्च न्यायालय से थड़ी-ठेला संचालकों को बड़ी राहत
सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने की आत्महत्या, चादर से लगाई फांसी