पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक

हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है

पाकिस्तान में आत्मघाती हमला, बचे 5 जापानी नागरिक

जापानी नागरिकों की गाड़ी में हुए हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सभी जापानी नागरिक सुरक्षित हैं।

कराची। पाकिस्तान के कराची शहर के लांधी इलाके में जापानी नागरिकों को ले जा रही गाड़ी पर आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में 5 जापानी नागरिक बाल-बाल बच गए हैं, लेकिन उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हमले में वाहन चालक और सिक्योरिटी गार्ड की घायल हुए हैं। जापानी नागरिकों की गाड़ी में हुए हमले के बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए है। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक सभी जापानी नागरिक सुरक्षित हैं।

उप महानिरीक्षक पूर्वी अजफर महेसर ने बताया कि यह घटना लांधी में चोरंगी के पास तब हुई, जब पांच विदेशी नागरिक हियास वाहन में यात्रा कर रहे थे। इस हमले में जापानी नागरिक सुरक्षित हैं, उनको ले जाने वाला वाहन बुलेट-प्रूफ था। महेसर ने कहा कि सभी पांच जापानी सुरक्षित हैं, लेकिन वाहन चालक और निजी सुरक्षा गार्ड घायल हो गया। इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। 

 

Tags: attack

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी को उल्टे पड़ रहे हथकंडे, दे रहे अजीबोगरीब बयान: गहलोत मोदी को उल्टे पड़ रहे हथकंडे, दे रहे अजीबोगरीब बयान: गहलोत
लोकसभा चुनाव प्रचार में पीएम मोदी के भाषणों में कांग्रेस के घोषणा पत्र पर बार बार हमला बोलने के बाद...
भाजपा के बाहरी नेता प्रवासी पक्षी, वह हमसे बिल्कुल अलग : ममता
गर्मी पर अलर्ट हुआ चिकित्सा विभाग: अस्पतालों में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने और पानी बिजली की पूरी व्यवस्था रखने की निर्देश
सिसोदिया ने जमानत के लिए हाईकोर्ट में लगायी गुहार
अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ डीएसटी टीम की कार्रवाई
आप ने शुरू किया जेल का जवाब वोट से हस्ताक्षर अभियान, भाजपा का करेंगे सफाया
Stock Market : मिडकैप एवं स्मॉलकैप के मजबूत प्रदर्शन की बदौलत लौटी तेजी