राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर बनाई बढ़त, अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़ी

गांधी केरल की वायनाड सीट पर भी 80 हज़ार मतों से आगे चल रहे हैं।

राहुल गांधी ने दोनों सीटों पर बनाई बढ़त, अमेठी में भाजपा की स्मृति ईरानी कांग्रेस उम्मीदवार से पिछड़ी

रायबरेली सीट पर गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी मां सोनिया गांधी लगातार चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन इस बार वह राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं।

नई दिल्ली। कांग्रेस की परंपरागत संसदीय सीट रायबरेली से पार्टी नेता राहुल गांधी तथा अमेठी सीट से कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। गांधी अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के दिनेश प्रताप सिंह पर करीब 18000 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि अमेठी सीट पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 10000 मतों से पीछे चल रही है। 

ईरानी ने पिछले चुनाव में राहुल गांधी को इस सीट से हराया था। इस बार इस सीट पर कांग्रेस परिवार के सदस्य की बजाय परिवार के वफादार माने जाने वाले किशोरी लाल शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं, जिनके लिए खुद गांधी और पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने जबरदस्त चुनाव प्रचार किया था। रायबरेली सीट पर गांधी चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी मां सोनिया गांधी लगातार चुनाव जीतती रही हैं, लेकिन इस बार वह राज्यसभा के लिए चुनी गई हैं इसलिए उन्होंने रायबरेली की जनता से कहा था कि वह अपने पुत्र राहुल गांधी को उन्हें सौंप रही है। गांधी केरल की वायनाड सीट पर भी 80 हज़ार मतों से आगे चल रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा
हमने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को सातों सीटों पर नाम सौंप दिए हैं। क्षेत्रीय दलों से गठबंधन दिल्ली में है। बैठक...
भजनलाल शर्मा ने गार्सेटी से की मुलाकात, निवेश के लिए किया आमंत्रित
भाजपा में हिम्मत है तो 10 महीने के काम के आधार पर लड़े उपचुनाव : जूली
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे भजनलाल शर्मा
दीए और पटाखों की वैराइटी से जगमगाया बाज़ार
प्रियंका गांधी 23 को वायनाड से करेंगी नामांकन, राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव में छूट की मांग को लेकर विकलांगों का डीएलबी पर धरना