हरियाणा चुनाव परिणाम पर पार्टी की नजर, जम्मू कश्मीर में जीत रही कांग्रेस : गहलोत

प्रतिशत वोट के मामले में कांग्रेस का ज्यादा है

हरियाणा चुनाव परिणाम पर पार्टी की नजर, जम्मू कश्मीर में जीत रही कांग्रेस : गहलोत

कुमारी शैलजा को लेकर कहा कि यह सब बातें शाम को पार्टी एनालाइज करेगी। उसके बाद ही सामने आएगा कि क्या कारण रहे। जयराम रमेश ने जो कहा है, उसे देखते हैं, क्या स्थिति बनती है।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हरियाणा चुनाव परिणामों के रुझान पर कहा कि हमारी पार्टी के विशेषज्ञ परिणामों परनजर बनाए हुए हैं। शाम तक परिणाम स्पष्ट होने पर दिल्ली स्तर पर मंथन किया जाएगा। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन चुनाव जीत रही है। जयपुर एयरपोर्ट पर गहलोत ने कहा कि रुझानों में सुबह कांग्रेस आगे रही है। अभी शाम तक स्थिति क्लियर होगी कि क्या होगा क्या नहीं। उम्मीद तो यही है कि कांग्रेस जीत रही है, जो ट्रेंड आए हैं वह बड़े अजीब है। शाम तक विस्तृत में बात होगी। क्या कारण रहे उम्मीद तो मैंने जताई थी कि कांग्रेस जीत रही है, लेकिन जो ट्रेंड आ रही हैं। शाम तक इंतजार करना चाहिए। प्रतिशत वोट के मामले में कांग्रेस का ज्यादा है। जम्मू कश्मीर तो कांग्रेस जीत रही है। 

कुमारी शैलजा को लेकर कहा कि यह सब बातें शाम को पार्टी एनालाइज करेगी। उसके बाद ही सामने आएगा कि क्या कारण रहे। जयराम रमेश ने जो कहा है, उसे देखते हैं, क्या स्थिति बनती है। पहले चुनाव के नतीजे आने दीजिए। शाम तक पार्टी हाई कमान एक्सपर्ट जो इंचार्ज है, जम्मू कश्मीर के हरियाणा के वह लोग विस्तृत रूप से चर्चा करेंगे। उसके बाद स्थिति स्पष्ट होगी कि जो परिणाम आए हैं या आ रहे हैं या अंतिम परिणाम क्या होंगे। उसके बाद डिस्कशन होगा कि क्या स्थिति रही। एग्जिट पोल तो 6-7 थे, वह सभी कांग्रेस की जीत बता रहे थे। शाम तक मालूम पड़ेगा, जो हमारे एक्सपर्ट हैं दिल्ली में वह नजर रखे हुए हैं। शाम तक सभी बातें बताई जाएगी कि क्या हो रहा है क्या हुआ है और क्या परिणाम अंतिम रहे हैं और क्या उसका बैकग्राउंड रहा।

8

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

मोदी सरकार का केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ मोदी सरकार का केन्द्रीय कर्मचारियों को तोहफा, DA में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी, पेंशनर्स को भी मिलेगा लाभ
इस निर्णय से केन्द्र सरकार के 49 लाख 18 हजार कर्मचारियों और 64 लाख 89 हजार पेंशनभोगियों को फायदा मिलेगा।...
राजस्थान में बदला स्कूलों का समय, तापमान कम होने पर लिया फैसला
इंदिरा गांधी नहर से इस बार कम मिलेगा सिंचाई का पानी, 7 जिलों में गेहूं की बुवाई पर असर
विधायक दल के नेता चुने गए नायब सिंह सैनी, दूसरी बार बनेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री
कच्ची शराब और अवैध हथियारों की तलाश में पुलिस की छापेमारी, 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
आईएनए सोलर ने प्राथमिकता के आधार पर जारी किए इक्विटी शेयर, मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया 
Gold & SIlver Price: सोना और चांदी सर्वकालिक ऊंचाई पर, चांदी 1600 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा