NDA को 291 सीटों के साथ बहुमत INDIA गठबंधन को मिली 234 सीटें

एग्जिट पोल की खुली पोल, तमाम सर्वे एजेंसियों ने एनडीए को 400 के करीब बताया था

NDA को 291 सीटों के साथ बहुमत INDIA गठबंधन को मिली 234 सीटें

विधानसभा चुनावों  में राजग बड़ा उलटफेर करते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में स्पष्ट बहुमत हासिल करती दिख रही है।

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में सभी सीटों के परिणाम और रूझान में किसी भी अकेले दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है हालांकि सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को 291 सीटें मिल रही हैं, भारतीय जनता पार्टी को अपने कुछ  मजबूत राज्यों में तगड़ा झटका लगा है लेकिन वह 242 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है वहीं कांग्रेस पिछले दो लोकसभा चुनाव की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करते हुए 99 सीटों पर बढ़त हासिल करती दिख रही है। इंडिया गठबंधन को 234 सीटें मिलती दिख रही है। 

नेहरू, इंदिरा की बराबरी और मोदी
नेहरू 16 वर्ष 10 माह और 12 दिन पीएम रहे। वे 15 अगस्त 47 से 15 अप्रैल 52 तक यानी चार वर्ष और तीस दिन तथा 15 अप्रैल 1952 से 27 मई 1964 तक यानी 12 वर्ष एक महीने और 12 दिन पीएम रहे।
इंदिरा गांधी 15 साल 6 महीना और 16 दिन पीएम रहीं। वे 24 जनवरी 66 से 24 मार्च 77 तक और 14 जनवरी 80 से 31 अक्टूबर 84 तक पीएम रहीं। वे एक बार 11 साल एक माह 29 दिन और दूसरी बार 4 साल 4 महीने 17 दिन पीएम रहीं।  
मोदी दो कार्यकाल पूरे कर तीसरे की तैयारी में है। वे दस साल 9 दिन प्रधानमंत्री रह चुके हैं। मनमोहन सिंह 10 साल चार दिन पीएम रहे थे। 

आंध्र में तेदेपा और ओडिशा में भाजपा को बहुमत
विधानसभा चुनावों  में राजग बड़ा उलटफेर करते हुए आंध्र प्रदेश और ओडिशा में स्पष्ट बहुमत हासिल करती दिख रही है। आंध्र प्रदेश में राजग के घटक दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदपा) ने 173 में से 133 सीटों पर निर्णायक जीत/बढ़त बना ली है जबकि राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस को केवल 14 सीटों पर बढ़त है। 

तेदेपा की सहयोगी भाजपा को सात और जनसेना पार्टी को 21 सीटें मिलती दिख रही हैं। ओड़िशा में 147 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 79 सीटों के साथ सत्ता में आने का दावा पुख्ता कर लिया है। वहीं दशकों से सत्तारूढ़ बीजू जनता दल को केवल 51 सीटों पर बढ़त मिल रही है। कांग्रेस 15 और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एक सीट पर आगे है।  
भाजपा को उत्तर प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र में झटका 
कुल सीटें-543 
बहुमत-272
एनडीए -291
इंडिया ग्रुप -234
अन्य-18

Read More महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र को नागपुर दक्षिण पश्चिम से उतारा मैदान में, भाजपा ने जारी की 99 उम्मीदवारों की पहली सूची

किसको कितनी सीटें
भाजपा - 240    
कांग्रेस - 99
सपा - 37    
तृणमूल कांग्रेस - 29
डीएमके - 22    
जनतादलयू - 12
टीडीपी - 18    
शिवसेना (शिंदे गुट) - 7
शिवसेना (उद्धव गुट) - 9    
लोजपा - 5
सीपीआईएम - 4    
एनसीपी (शरद) - 7
वाईएसआरसीपी - 4    
राष्ट्रीय जनता दल - 4
आईयूएमएल - 3    
आप - 3
झामूमो - 3    
सीपीआईएमएल - 2
जदएस - 2    
वीसीके - 2    
सीपीआई - 2    
रालोद - 2
जेकेएम - 2    
जनसेना पार्टी - 2
अन्य - 19    

Read More जानिए राजकाज में क्या है खास

परिणामों के बाद बोले राहुल गांधी
ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी, देश मोदी-शाह को नहीं चाहता
देश मोदी - शाह को नहीं चाहता। ये लड़ाई संविधान को बचाने की थी। मैं सच बताऊं तो जब हमारा अकाउंट सीज किया गया। दो-दो मुख्यमंत्रियों को जेल में डाला गया। तब मेरे जेहन में था कि जनता संविधान बचाने के लिए लड़ेगी। भारत की जनता ने संविधान और लोकतंत्र को बचा लिया है। देश की वंचित और गरीब आबादी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन के साथ खड़ी हो गई। गठबंधन के सभी साथियों को बधाई।

Read More उत्तराखंड में सुपरफास्ट रेल सेवा को पुष्कर धामी ने दिखाई हरी झंडी, श्रद्धालुओं को मिलेगा एक बेहतर विकल्प 

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा
हमने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को सातों सीटों पर नाम सौंप दिए हैं। क्षेत्रीय दलों से गठबंधन दिल्ली में है। बैठक...
भजनलाल शर्मा ने गार्सेटी से की मुलाकात, निवेश के लिए किया आमंत्रित
भाजपा में हिम्मत है तो 10 महीने के काम के आधार पर लड़े उपचुनाव : जूली
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे भजनलाल शर्मा
दीए और पटाखों की वैराइटी से जगमगाया बाज़ार
प्रियंका गांधी 23 को वायनाड से करेंगी नामांकन, राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव में छूट की मांग को लेकर विकलांगों का डीएलबी पर धरना