जनता के सामने एक्सपोज हो चुकी मोदी की गारंटी: गहलोत

जनता के सामने एक्सपोज हो चुकी मोदी की गारंटी: गहलोत

पानी-बिजली संकट को लेकर गहलोत सरकार में भाजपा नेताओं के कांग्रेस के खिलाफ किए प्रचार पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधा है। 

जयपुर। पानी-बिजली संकट को लेकर गहलोत सरकार में भाजपा नेताओं के कांग्रेस के खिलाफ किए प्रचार पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निशाना साधा है। 

गहलोत ने भाजपा नेताओं के इस सम्बंध में किए पुराने ट्वीट को साझा करते हुए लिखा कि राजस्थान भाजपा का 2023 का ये पुराना ट्वीट हमारी सरकार के दौरान जनता को गुमराह करने के लिए किया गया था और आज मीडिया में आई ये खबर भाजपा के कुशासन की सच्चाई है। मंत्री एवं सत्ताधारी दल के विधायक ही लाचार नजर आ रहे हैं। जनता बिजली और पानी की कमी से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। राजस्थान की जनता के सामने अब मोदी की गारंटी एक्सपोज हो चुकी है। अब सरकार में आए 7 महीने होने के बाद भी बिजली-पानी के इंतजाम करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा सरकार फेल हो चुकी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश  मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश 
राज्य में मानसून के चलते हो रही भारी बारिश को देखते हुए, स्थानीय निकाय विभाग (डीएलबी) ने सभी अधिकारियों को...
शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की निदेशक माध्यमिक शिक्षा से वार्ता
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 900 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए महंगा
जयपुर सहित कई जिलों में मानसून ने पकड़ा जोर, आज और कल भी मेहरबान रहेगा मानसून
Bureaucracy की कतार में लगकर काम की पर्ची कटवा रहे जनप्रतिनिधि: डोटासरा
जिला कलेक्टर ने समेल ग्राम में चारागाह विकास कार्य का किया अवलोकन
अधिकारी आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार