जमीन विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या

सड़क किनारे मिले दोनों के शव

जमीन विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या

परिवार में भाईयों के बीच जमीन विवाद में हिस्से को लेकर आपसी खिंचतान चल रही थी।

सांगोद। जमीन विवाद पर हुए खूनी संघर्ष में कोटा-सांगोद मुख्य स्टेट हाईवे 51 पर मालबावड़ी के निकट शुक्रवार को चाचा और भतीजे की हत्या कर दी गई। दोनों के रक्तरंजित शव मालबावड़ी के निकट पर सड़क किनारे पड़े मिले और पास ही उनकी टूटी बाइक पड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार अशोक कुमावत और रवि कुमावत निवासी रेतीपाड़ा, सांगोद की हत्या कर दी गई। ये रिश्ते में चाचा और भतीजा है। परिवार में भाईयों के बीच जमीन विवाद में हिस्से को लेकर आपसी खिंचतान चल रही थी। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के मामले में बातचीत के लिए अशोक और रवि कुमावत को बुलाया गया था। दोनों मृतक खेत पर पहुंचे। इसी दौरान सामने वाले अन्य चार - पांच भाईयो के साथ गाली गलौज हुई और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई  कि दोनों को धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया।  सूचना मिलने पर सांगोद थानाधिकारी हीरालाल पूनिया  मय पुलिस जाप्ता के घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीतिक द्वेषता से कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रही भाजपा : डोटासरा राजनीतिक द्वेषता से कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को निशाना बना रही भाजपा : डोटासरा
मिथ्या आरोपों को आधार बनाकर राजनैतिक दबाव में एक तरफा जांच एवं कार्रवाई करना लोकतांत्रिक व्यवस्था का हनन है। सरकार...
पंचायत-निकाय चुनाव में कांग्रेस नजर आ रही है लचर
अवैध रूप से बिना अनुमति के बने 3 विलाओ को किया सील 
पुष्य योग में हुआ प्रथम पूज्य गणपति का अभिषेक, फूल बंगला की सजी झांकी
कश्मीर के राजौरी में सेना शिविर पर आतंकवादियों ने किया हमला, एक जवान घायल
कश्मीर में अमरनाथ यात्रा बहाल, गुफा मंदिर में पूजा-अर्चना की दी अनुमति
दमदार अभिनय से दर्शकों के बीच खास पहचान बनायी दिलीप कुमार ने