18वीं लोकसभा का पहला सत्र : कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं

सपा सांसदों ने दिखाई ताकत

18वीं लोकसभा का पहला सत्र : कांग्रेस, सपा समेत इंडिया गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं

संसद भवन परिसर में विपक्षी आईएनडीआइए गठबंधन के सांसद इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने संविधान की प्रतियां हाथ लेकर लेकर संकल्प जताया कि वह सरकार को संविधान के अनुरूप काम करने को मजबूर कर देंगे।

नई दिल्ली। 18वीं लोकसभा के पहले संसद सत्र में नए सांसदों में खासा उत्साह एवं उमंग दिखा। कई सांसदों ने अपने पहनावे से अपने क्षेत्र को प्रतिबिंबित किया। तो कई सांसद पहली बार प्रवेश करने पर संसद भवन की चोखट पर अपना मस्तक झुकाते नजर आए।

सिरोही-जालोर से चुनकर आए सांसद चुबाराम चौधरी ने श्रद्धाभाव से संसद की सीढ़ियों सिर झुकाया। इसी प्रकार आंध्रप्रदेश की विजयनगरम सीट से चुनकर आए टीडीपी सांसद कालीसेट्टी अप्पाला नायडू अपनी पीली साइकिल पर सवार होकर आए। दुर्गापुरा, पश्चिम बंगाल से जीतकर आए कीर्ति आजाद ने अपनी वेशभूषा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

वहीं, महिला सांसद भी पीछे नहीं रहीं। कई नई महिला सांसद अपने-अपने क्षेत्र के पहनावे में नजर आईं। जिसने भारत की विविधता को प्रदर्शित किया। उत्साहित महिला सांसद संसद के नए भवन के सामने खड़े होकर समूह में फोटो खिंचवाती नजर आईं। एनसीपी शरद पवार गुट से जीतकर आईं सांसद सुप्रिया ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सांसद बेटे श्रीकांत शिंदे को गले लगाकर उन्हें जीत की बधाई दी और खूब स्नेह जताया।

आईएनडीआइए गठबंधन ने संविधान की प्रतियां लहराईं
इस बीच, संसद भवन परिसर में विपक्षी आईएनडीआइए गठबंधन के सांसद इकट्ठा होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने संविधान की प्रतियां हाथ लेकर लेकर संकल्प जताया कि वह सरकार को संविधान के अनुरूप काम करने को मजबूर कर देंगे। सरकार को मनमानी नहीं करने देंगे। साथ ही जनता से जुड़े जो भी मुद्दे होंगे। उन्हें पुरजोर तरीके से सदन में उठाया जाएगा।

Read More प्रमोद जैन भाया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

सपा सांसदों ने दिखाई ताकत
वहीं, सपा सांसदों ने अपनी अलग से मौजूदगी दर्ज करवाई। इस बार पार्टी के 37 सांसद चुनकर लोकसभा में आए हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की अगुवाई में पार्टी सांसदों ने एक साथ प्रवेश किया। उन्होंने हाथों में संविधान की प्रतियां ली और गले में गमछा डाला हुआ था।

Read More नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई रिमांड पर 3 और आरोपी 

पीएम मोदी ने जताया ज्यादा काम करने का संकल्प
इससे पहले, संसद सत्र की शुरूआत होने पर पीएम मोदी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छी सरकार चलाने के लिए एक अच्छा और जिम्मेदार विपक्ष चाहिए। हंगामा करने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि यह दूसरी बार है, जब देश में किसी को लगातार तीसरी बार सरकार चलाने का अवसर मिला हो। हमें यह सौभाग्य मिला है, तो मैं विश्वास दिलाता हूं कि इस बार हम तीन गुना ज्यादा मेहनत करेंगे और देश को आगे बढ़ाएगें। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार होगा। जब नए चुनकर आए सांसद नए भवन में शपथ लेंगे।

Read More अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस

Post Comment

Comment List

Latest News

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट ने सीबीआई को जारी किया नोटिस
केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के अलावा विशेष अदालत के केंद्रीय जांच एजेंसी को उन्हें हिरासत में देने के आदेश के...
पर्ची के बाद अब भगोड़ा सरकार बना रहे भजनलाल शर्मा, विधानसभा में पूछेंगे सवाल : डोटासरा
सीएम भजनलाल सरकार की कैबिनेट में बड़े फैसले; नागरिक उड्डयन पॉलिसी को मंजूरी, तीन जगह पर खुलेंगे फ्लाइंग स्कूल
जलदाय में 1035 पद खाली, डीपीसी के लिए आरपीएससी को भेजा प्रस्ताव
100 दिन कार्ययोजना, सरकारी नौकरियों और कानून व्यवस्था पर सरकार को विधानसभा में घेरेगी कांग्रेस : जूली
 करौली हादसा: मृतक आश्रितों को 4 लाख देगी सरकार
तीव्र चक्रवात में फंसा विमान, यात्रियों को आई चोटें