तीव्र चक्रवात में फंसा विमान, यात्रियों को आई चोटें

कुछ यात्रियों के सिर पर चोट लगी

तीव्र चक्रवात में फंसा विमान, यात्रियों को आई चोटें

एयर यूरोपा की उड़ान संख्या यूएक्स045 मैड्रिड से मोंटेविडियो जा रही थी, जिसमें 325 यात्री सवार थे।

ब्रासीलिया। स्पेन की राजधानी मैड्रिड से दक्षिण अमेरिकी देश उरुग्वे की राजधानी मोंटेविडियो जा रहे एयर यूरोपा का विमान उड़ान के दौरान एक तीव्र चक्रवात में फंस जाने से उसमें सवार करीब 30 लोग घायल हो गये, जिसके बाद विमान को आपातस्थिति में ब्राजील में उतारना पड़ा। एयर यूरोपा की उड़ान संख्या यूएक्स045 मैड्रिड से मोंटेविडियो जा रही थी, जिसमें 325 यात्री सवार थे। यह बोइंग 787-7 ड्रीमलाइनर विमान जैसे ही अटलांटिक महासागर पार करके ब्रातजील के तट के पास पहुंचने वाला था, तभी वह हवा के चक्रवात में फंस गया। इससे लोग इधर-उधर गिरने लगे। कुछ यात्रियों के सिर पर चोट लगी। कुछ के हड्डी टूट गयी और चेहरे पर कट लगे और चोटें आईं। एक यात्री तो उछल कर ओवरहेड बिन में जा फंसा।

रिपोर्ट के अनुसार इस घटना के बाद विमान को उत्तरपूर्वी ब्राजील के नाताल हवाईअड्डे पर आपातस्थिति में उतारा गया। हवाईअड्डे पर एम्बुलैंस एवं डाक्टर मौजूद थे, जिन्होंने 30 यात्रियों का उपचार किया। गंभीर रूप से घायल 10 यात्रियों को पास के अस्पताल ले जाया गया। ये यात्री विभिन्न देशों के नागरिक हैं।

 

Tags: Cyclone

Post Comment

Comment List

Latest News

मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश  मानसून की तैयारी में जुटा स्वायत्त शासन विभाग, बारिश के मद्धेनज़र जलभराव वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर पहले से तैयारी रखने के दिए दिशा निर्देश 
राज्य में मानसून के चलते हो रही भारी बारिश को देखते हुए, स्थानीय निकाय विभाग (डीएलबी) ने सभी अधिकारियों को...
शिक्षकों की विभिन्न मांगो को लेकर राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने की निदेशक माध्यमिक शिक्षा से वार्ता
Jaipur Gold & Silver Price : चांदी 900 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए महंगा
जयपुर सहित कई जिलों में मानसून ने पकड़ा जोर, आज और कल भी मेहरबान रहेगा मानसून
Bureaucracy की कतार में लगकर काम की पर्ची कटवा रहे जनप्रतिनिधि: डोटासरा
जिला कलेक्टर ने समेल ग्राम में चारागाह विकास कार्य का किया अवलोकन
अधिकारी आमजन की समस्याओं का समय पर निस्तारण करना सुनिश्चित करें- जिला कलक्टर देवेंद्र कुमार