आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है,खान पान पर नियंत्रण रखें।व्यापार में उतार चढाव की स्थिति सुधरेगी।

मेष : दिन सामान्य है। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। लेकिन स्वयं के पुराने रोग उभर सकते है,खान पान पर नियंत्रण रखें।व्यापार में उतार चढाव की स्थिति सुधरेगी।

वृष : स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बनी रहेगी।  अधीनस्थों का व्यवहार सुधरेगा,व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। नौकरीपेशा के लिए उन्नति के योग हैं। राज्यपक्ष से लाभ मिलेगा। आय से अधिक खर्च होने से मानसिक रूप से परेशानी रहेगी। गुप्तशत्रु हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे।

मिथुन : आय के साधन बढेंगे। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चल रही परेशानी समाप्त होगी।पेट संबंधी समस्या बनी रहेगी, चिकित्सकीय परामर्श अवश्य लें।व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।

कर्क : दिन संभल कर व्यतीत करें, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड सकता है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। घर का तनाव का माहौल रहेगा। बुजूर्गों से व्यापार के संबंध में सलाह मशविरा अवश्य करें।सावधानी से स्वविवेक से कार्य करें।

Read More आज का 'राशिफल'

सिंह : बहुत दिनों से रूके हुए कार्य पूरे होंगे। रूका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार, शेयर बाजार व अन्य रोजगार के क्षेत्रों में आपकी उन्नति के कारण अधीनस्थों या गुप्त शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। पुराने मित्रों से हुई मुलाकात नई कार्य योजनाओं को फलीभूत करेगी।

Read More लाठी से पीट-पीटकर युवक की हत्या

कन्या : दिन अनुकूल है। मनवांचित सफलता प्राप्त कर सकेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सक्षम महसूस करेंगे। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी। लेकिन स्वास्थ्य खराब होने से मानसिक रूप से स्वयं को असहज महसूस करेगे। वाणी के कारण स्वयं शत्रु बनाएंगे, सावधानी रखें।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : दिन सामान्य रहेगा।शेयर बाजार से लाभ प्राप्त होगा। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। नौकरी में उन्नति प्राप्त होगी, नए पद प्राप्त होंगे। आय बढेगी। खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे। शत्रु परास्त होंगे। न्यायिक मामलों में भी सफलता प्राप्त करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृश्चिक : स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है, खान पान पर नियंत्रण रखें। छोटे भाई व मित्रों से विवाद से बचें। माता व भाई के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। राज्य पक्ष मजबूत है, राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे, अधीनस्थों से फायदा प्राप्त होगा। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे।

धनु : स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। गुप्त धन प्राप्ति का योग है, आय में वृद्धि होगी। घर में खुशी का माहौल रहेगा। पुराना रूका पैसा प्राप्ति के योग है। छोटी मोटी परेशानी को छोड दिन उत्तम रहेगा। राज्य पक्ष व उच्च अधिकारियों से लाभ।

मकर : मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। शेयर बाजार से लाभ होगा। व्यापारिक यात्राओं में लाभ होगा।

कुंभ : पुराने रोगों से निजात मिलेगी। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। संतान व मित्रों के साथ भ्रमण का योग है। राजकीय मामले पक्ष में हल होंगे। अधीनस्थों का सहयोग व्यापार में लाभ दिलाएगा। न्यायिक मामले पक्ष में हल होंगे।

मीन :  मित्रों से अनबन रहेगी। यात्राओं को टालें। व्यापार में आ रहा उतार चढ़ाव अब स्थिरता की ओर बढेगा, लेकिन अधीनस्थों के कारण व्यापार में हानि की संभावना है। आय से अधिक व्यय होने से मन विचलित रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
टिम रॉबिन्सन (51) रनों की अर्धशतकीय पारी और उसके बाद विलियम ओ' रूर्के की धारदार गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने...
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें
तापमान बढ़ा तो पानी घटा, गांव-शहरोँ में टैंकरों से बुझ रही प्यास
श्रीलंका में ट्रक की सेना की कार से टक्कर, एक सैनिक की मौत