विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संभाला कार्य भार

मिस्री ने  विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लिया है

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने संभाला कार्य भार

भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के राजनयिक, मिस्री ने विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका में विभिन्न भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

नई दिल्ली। देश के नये विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने आज यहां अपना कार्यभार ग्रहण किया। मिस्री ने विनय मोहन क्वात्रा का स्थान लिया है जो कल सेवानिवृत्त हो गये। मिस्री अभी तक उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार थे। 

भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के राजनयिक, मिस्री ने विदेश मंत्रालय, प्रधानमंत्री कार्यालय और यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका में विभिन्न भारतीय मिशनों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है।

नई दिल्ली में उनके कार्यों में विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान डेस्क पर काम और दो विदेश मंत्रियों (आई.के. गुजराल और प्रणब मुखर्जी) के स्टाफ के रूप में नियुक्ति शामिल है।

प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य करने के अलावा, उन्होंने भारत के तीन प्रधानमंत्रियों आई.के. गुजराल, डॉ. मनमोहन सिंह और नरेंद्र मोदी के निजी सचिव के रूप में भी कार्य किया है।

Read More आंतरिक कलह से जूझ रही है कांग्रेस, मुख्यमंत्री को लेकर अस्थिरता : बोम्मई

मिस्री ने ब्रुसेल्स, ट्यूनिस, इस्लामाबाद और वाशिंगटन डी.सी. में विदेश में सेवा की है। वह श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त और म्यूनिख में भारत के महावाणिज्यदूत थे। उनको 2014 में स्पेन में भारत का राजदूत, 2016 में म्यांमार में राजदूत और चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया था, जहां उन्होंने जनवरी 2019 से दिसंबर 2021 तक सेवा की। उन्हें 01 जनवरी 2022 को भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (रणनीतिक मामले) नियुक्त किया गया था। 

Read More सेबी प्रमुख पर लगे आरोपों की हो निष्पक्ष जांच : कांग्रेस

मिस्री का जन्म श्रीनगर में हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा वहीं (बर्न हॉल स्कूल और डीएवी स्कूल) के साथ-साथ जम्मू और कश्मीर के उधमपुर (कारमेल कॉन्वेंट स्कूल) में हुई थी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से पूरी की और हिंदू कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास में ऑनर्स के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की और एक्सएलआरआई, जमशेदपुर से एमबीए किया। सरकार में शामिल होने से पहले, उन्होंने विज्ञापन (लिंटास इंडिया - बॉम्बे और कॉन्ट्रैक्ट एडवरटाइजिंग - दिल्ली) और विज्ञापन फिल्म निर्माण के क्षेत्र में निजी क्षेत्र में तीन साल तक काम किया। राजदूत मिस्री एस्पेन इंस्टीट्यूट  यूएसए के इंडिया लीडरशिप इनिशिएटिव (अब कमलनयन बजाज फ़ेलोशिप) के फेलो हैं। वह धाराप्रवाह हिंदी, अंग्रेजी और कश्मीरी बोलते हैं और उन्हें फ्रेंच भाषा का कार्यसाधक ज्ञान है। मिस्री की शादी डॉली मिस्री से हुई है और उनके दो बच्चे हैं।

Read More आंध्र प्रदेश में लगातार बारिश के कारण बाढ़, 33 लोगों की मौत

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश