लाल ग्रह पर मिले पीले खजाने से हैरान है वैज्ञानिक 

वैज्ञानिक इस खास चीज को देखकर हैरान हैं

लाल ग्रह पर मिले पीले खजाने से हैरान है वैज्ञानिक 

नासा को मंगल ग्रह पर एक ऐसी चीज मिली है, जो किसी खजाने से कम नहीं। वहीं वैज्ञानिक इसे देख कर हैरान हैं।

न्यूयॉर्क। मंगल ग्रह पर वैज्ञानिकों ने गलती से एक बड़ी खोज कर डाली है। मंगल ग्रह पर नासा के क्यूरियोसिटी रोवर के वजन से एक चट्टान टूट गई। इसकी तस्वीरें जब सामने आईं तो वैज्ञानिक हैरान रह गए। वैज्ञानिकों को यहां पीले रंग का खजाना मिला। वैज्ञानिकों को इसके यहां मिलने की उम्मीद नहीं थी। वैज्ञानिक इस खास चीज को देखकर हैरान हैं। साथ ही वैज्ञानिकों को यहां पर सल्फर के क्रिस्टल भी मिले हैं। उल्लेखनीय है कि मंगल ग्रह के शोध में नासा लंबे समय से काम कर रहा है। इस बीच नासा को मंगल ग्रह पर एक ऐसी चीज मिली है, जो किसी खजाने से कम नहीं। वहीं वैज्ञानिक इसे देख कर हैरान हैं। मंगल ग्रह की एक चट्टान में यह पीला खजाना निकला है। नासा के क्यूरियोसिटी रोवर ने गलती से चट्टान को तोड़ दिया था। चट्टान टूटने के बाद रोवर को इसमें से हैरान करने वाली चीज दिखाई दी।

नासा का रोवर 899 किलोग्राम का है। जब इतने भारी रोवर का पहिया एक चट्टान पर पड़ा तो वह टूट गया। रोवर के कैमरों ने जब इसे देखा तो उसे शुद्ध सल्फर के क्रिस्टल मिले। पीले रंग के ये क्रिस्टल चमक रहे थे। हालांकि मंगल पर सल्फेट काफी आम हैं, लेकिन यह पहली बार है कि लाल ग्रह पर सल्फर अपने शुद्ध रूप में मिला है। वैज्ञानिकों के लिए सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस चट्टान का गेडिज वालिस चैनल में मिलना है। यह इलाका उन चट्टानों से भरा है, जो संदिग्ध रूप से सल्फर से भरी हो सकती हैं। यह खोज सुझाव देती है कि कुछ स्थानों पर मौलिक सल्फर प्रचुर मात्रा में हो सकता है। 

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के क्यूरियोसिटी परियोजना वैज्ञानिक अश्विन वासवदा का कहना है कि शुद्ध सल्फर से बने पत्थरों का क्षेत्र ढूंढना रेगिस्तान में पानी खोजने जैसा है। उन्होंने आगे कहा, ऐसा नहीं होना चाहिए, इसलिए अब हमें इसे समझना होगा। अजीब और अप्रत्याशित चीजों की खोज ही ग्रहों की खोज को इतना रोमांचक बनाती है। सल्फेट्स तब बनते हैं, जब सल्फर पानी में अन्य खनिजों के साथ मिश्रित होता है और फिर वाष्पित हो जाता है। जिससे सल्फेट खनिज पीछे रह जाते हैं।  ये खनिज मंगल के इतिहास, विशेष रूप से इसके पानी वाले इतिहास और समय के साथ इसके मौसम के बारे में बहुमूल्य जानकारी दे सकते हैं।

 

Read More केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

Tags: treasure

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत राजस्थान में रिफाइनरी का काम तय समय-सीमा में पूरा किया जाना चाहिए: गहलोत
उन्होंने कहा कि अब राज्य और केंद्र दोनों जगह भाजपा की सरकार है लेकिन गत मई तक रिफाइनरी का 79...
चांदी दो हजार रुपए और जेवराती सोना पांच रुपए सस्ता
युद्धाभ्यास तरंगशक्ति 2024 : सूर्यकिरण को देख शहरवासी अचंभित
आईएनए सोलर को राजस्थान बिजनेस समिट 2024 में सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग में उत्कृष्टता का अवार्ड
जम्मू-कश्मीर में शांति के बिना पाकिस्तान से बातचीत का सवाल ही नहीं : अमित शाह
गणेश जी को सोने का वर्क धारण करवाया, प्रथम पूज्य की सजी 56 भोग की झांकी 
राजस्थान स्टेट गैस द्वारा गैल गैस को 32.50 लाख का लाभांश