महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची फर्जी : वेणुगोपाल 

उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने की उम्मीद है

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची फर्जी : वेणुगोपाल 

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस ने 30 सीटों के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया है, जबकि छह नामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा।

मुबंई। महाराष्ट्र कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सोशल मीडिया पर प्रसारित पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची को फर्जी बताया। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से हस्ताक्षरित सूची में कांग्रेस के 15 प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। पार्टी ने स्पष्ट किया कि यह सूची फर्जी है। नेताओं ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सूची कैसे जारी की गई, लेकिन यह सूची आधिकारिक नहीं है। पार्टी ने मतदाताओं से उम्मीदवारों की सूची की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करने और अफवाहों पर विश्वास न करने का आग्रह किया है। कांग्रेस की ओर से महाराष्ट्र चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने की उम्मीद है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस ने 30 सीटों के लिए नामों को अंतिम रूप दे दिया है, जबकि छह नामों को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखें पास आने के साथ ही महायुति और एमवीए गठबंधन सहयोगी सीटों के बंटवारे के अंतिम दौर में लगे हुये हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची फर्जी : वेणुगोपाल  महाराष्ट्र चुनाव को लेकर सोशल मीडिया पर कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची फर्जी : वेणुगोपाल 
राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने मीडिया को बताया कि कांग्रेस ने 30 सीटों के लिए नामों...
जलदाय विभाग का अवैध कनेक्शनों पर एक्शन, पानी की चोरी में भरतपुर और अजमेर रीजन अव्वल
हमारी सरकार के अथक प्रयासों से राजस्थान बनेगा निवेश का प्रमुख केंद्र : भजनलाल
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने शुरू की सड़क सुरक्षा पहल, अत्याधुनिक ट्रैफिक पुलिस बूथ का किया उद्घाटन 
सुप्रीम कोर्ट ने बेनामी लेनदेन कानून पर वापस लिया अपना फैसला, असंवैधानिक किया था घोषित 
शिमर एग्जिबिशन में खरीदारों का लगा तांता
Stock Market: बाजार में लौटी राैनक, निफ्टी 24,854.05 अंक पर पहुंचा