भाजपा के वरिष्ठ विधायक रहे सुंदरलाल काका का निधन 

भाजपा के वरिष्ठ विधायक रहे सुंदरलाल काका का निधन 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक रहे सुंदरलाल काका का देर रात सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक रहे सुंदरलाल काका का देर रात सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। सुंदरलाल काका पांच बार सूरजगढ़ और दो बार पिलानी से विधायक रहे हैं। इसके साथ ही दो बार कैबिनेट मंत्री और एक बार राज्य मंत्री का जुम्मा संभाला है। सुंदरलाल काका लंबे समय से बीमार चल रही थी उन्हें 15 अगस्त को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने जताई संवेदना
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के वयोवृद्ध नेता सुन्दरलाल "काका" के निधन संवेदना जताते हुए कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका देवलोकगमन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्री चरणो में स्थान एवं परिवारजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करें।

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत का मामला : मामले की होगी जांच
आरएएस प्रियंका विश्नोई की तबीयत खराब होने के मामले में अब प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।
Gold & Silver Price: चांदी 800 रुपए और जेवराती सोना 400 रुपए सस्ता
कोलकाता दुष्कर्म-हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई का सीधा प्रसारण रोकने की गुहार ठुकराई
भारत ने पांचवी बार जीता एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
युवाओं में मोदी सरकार के खिलाफ गुस्सा, वादाखिलाफी से बैशाखियों पर आई सरकार: पूनियां
मोदी सरकार के तीसरें कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने पर बोले प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़- 100 दिन में 15 लाख करोड़ की दी योजनाएं 
आतिशी के सीएम चुने जाने पर स्वाति मालीवाल बोली- आतंकवादी को बचाने की लड़ाई लड़ने वाले परिवार की महिला को सीएम बनाना दुखद