पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी पिलानिया का निधन

डॉक्टर पिलानिया के निधन पर कांग्रेस बीजेपी के कई नेताओं ने शोक जताया है

पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी पिलानिया का निधन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के पूर्व डीजीपी और पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञान प्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा दुख जताया है।

जयपुर। पूर्व राज्यसभा सांसद और राजस्थान के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉक्टर ज्ञान प्रकाश पिलानिया का जयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। डॉक्टर पिलानिया का जयपुर में सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके पुत्र नवीन पिलानिया आमेर से राजपा के विधायक रह चुके हैं।

डॉक्टर पिलानिया के निधन पर कांग्रेस बीजेपी के कई नेताओं ने शोक जताया है। ज्ञान प्रकाश पिलानिया ने पूर्व डीजीपी रहते हुए कई पुलिस सुधार कार्य किए हैं। रिटायर्ड होने के बाद उन्होंने जाट आरक्षण आंदोलन की अगुवाई की। जाटों को ओबीसी में शामिल करने के लिए चले लंबे आंदोलन का पिलानिया ने नेतृत्व किया था। वे बीजेपी से दो बार राज्यसभा के सांसद रहे थे। उनका जन्म 18 फरवरी 1932 को किसान परिवार में हुआ था। 

उपराष्ट्रपति ने जताया गहरा दुख
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजस्थान के पूर्व डीजीपी और पूर्व राज्यसभा सांसद ज्ञान प्रकाश पिलानिया के निधन पर गहरा दुख जताया है। उपराष्ट्रपति ने शोक संदेश में कहा कि वे भारतीय पुलिस सेवा में एक उत्कृष्ट अधिकारी और राज्यसभा सांसद के रूप में उन्होंने अपने सार्वजनिक कर्तव्यों के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ असाधारण योगदान दिया। सामाजिक न्याय के समर्थन में उनके अमूल्य योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में भगवान उनके परिवार और मित्रों को शक्ति दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

यूनान द्वीप के पास डूबी प्रवासियों को ले जा रही नाव, 4 लोगों की मौत यूनान द्वीप के पास डूबी प्रवासियों को ले जा रही नाव, 4 लोगों की मौत
हेलेनिक कोस्ट गार्ड ने बताया है कि 26 लोगों को पहले ही बचा लिया गया है। घटना के समय नाव...
सत्येंद्र जैन की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित  
MNIT ने सोशल इंजीनियरिंग के लिए 'जिम्मेदारी की जड़ें' पहल की शुरु
World Spine Day: राजस्थान में रोड एक्सीडेंट से 43% लोगों को होती है स्पाइन इंजरी, पैरालिसिस होने की रहती है संभावना
प्रियंका चोपड़ा ने स्विट्जरलैंड में पूरा किया अपना बॉलीवुड सपना, साझा किया वीडियो
पवित्र कार्तिक माह 18 से पूरे महीने होगा दीपदान
भारतीयों के बिना नहीं चल पाएगा ट्रूडो का काम, शिक्षा से बिजनेस तक, कनाडा के लिए रीढ़ की हड्डी हैं इंडियन