नेशनल हाइवे 27 पर सुखाने के लिए फैलाई जिंस

वाहन चालकों को हो रही परेशानी, दुर्घटना का बना रहता है अंदेशा

नेशनल हाइवे 27 पर सुखाने के लिए फैलाई जिंस

समस्या से नेशनल हाइवे विभाग अधिकारी कर्मचारियों को कई बार अवगत करा दिया है।

राजपुर। सहरिया अंचल क्षेत्र से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को किसानों ने खलिहान में तब्दील कर दिया है। जिला मुख्यालय से मध्यप्रदेश बॉर्डर तक जगह-जगह राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानो ने फसल सुखाने के लिए जिंस फैला रखी है। फसल खाने के लिए जानवर हाइवे आते हैं तो जानवरों भगाने के लिए किसान दौड़ते हैं तो फसल हाइवे पर चारों तरफ फैल जाती है। इससे दो पहिया वाहन चालक रोड पर पड़ी फसल से फिसल जाते हैं और दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। गौरतलब है कि हाइवे पर बरसात के दिनों में जानवरों का जमावड़ा लगा रहता है। जैसे ही बारिश का दौर थमता है, किसान जींस सुखाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर डाल देते हैं। ऐसे में वाहनों चालकों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं और आए दिन किसान अपनी फसलों को तैयार कर मंडी में पहुंचाने के लिए हाइवे पर ही तोल करवाते दिखाई देते हैं। वाहन चालक विक्रम सिंह, प्रकाश ,करतार सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 27 वाहन चालक सुरक्षित सफर नहीं कर पा रहे। हाइवे पर किसानों की फसलें सूख रही हैं। 

किसानों से कर रहे समझाइश
हाइवे पेट्रोलिंग सूत्रों ने बताया कि हाइवे पर किसानों ने अपनी जिंस सूखने के लिए डाल रखी है। उनको हटाने के लिए कई बार समझाइश की गई है। इस संबंध में कई बार पुलिस प्रशासन से भी मदद की गुहार लगाई गई है। 

पूर्व में दो सगे भाइयों की ट्रक से कुचल कर हो चुकी है मौत
कोटा शिवपुरी नेशनल हाइवे 27 खुशियारा गांव के पास फसल सूखने के लिए हाइवे पर डाल रखी थी। वहीं रात्रि को रखवाली करने के लिए हाइवे किनारे चारपाई पर सोए हुए दो सगे भाइयों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।  

लड़ाई-झगड़े की आ जाती है नौबत
वाहन चालकों ने बताया कि अगर वाहन का पहिया फसल पर चला जाता है तो किसान लड़ाई झगड़ा करने पर भी उतारू हो जाते हैं। समस्या से नेशनल हाइवे विभाग अधिकारी कर्मचारियों को कई बार अवगत करा दिया है। फिर भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। भंवरगढ़, केलवाड़ा, समरानिया, शाहाबाद, देवरी, कस्बाथाना, मुंडियार, मामोनी सहित अन्य गांवों के किसान खेतों से लाकर अपनी जिंस राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखाने के लिए डाल देते हैं। ऐसे में कई बार वाहनों को निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल पाता। इससे समय के साथ वाहन चालकों को र्इंधन का भी नुकसान होता है। 

Read More सिंधीकैम्प बस स्टैण्ड पर उड़नदस्ते की कार्रवाई : बेटिकट पकड़े 12 यात्री, 4 परिचालकों पर होगी निलंबन की कार्रवाई

राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसान अपनी फसलों को सुखाने के लिए डाल रहे हैं, यह गलत है। किसानों के साथ पुलिस समझाइश करती आ रही है। ताकि किसानों के साथ हाइवे पर किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटित ना हो। किसान भाइयों को इस पर ध्यान देना चाहिए।
- रिछपाल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक, शाहाबाद 

Read More जलदाय विभाग का पानी की चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान, अब तक काटे 16 हजार से अधिक कनेक्शन 

किसानों का इस तरीके से नेशनल हाइवे पर फसलें सुखाना गलत है। ऐसे लापरवाह किसानों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी और फसलों को हाइवे से हटाया जाएगा। 
- उमाकांत मीणा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, ग्वालियर

Read More बाजार में चाइना की राइस लाइट की चमक बरकरार, गुजरात की एलईडी से मिल रही टक्कर

Post Comment

Comment List

Latest News

किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा किसी नेता के बच्चे अच्छा काम कर रहे तो टिकट देने में हर्ज नहीं : रंधावा
हमने सेंट्रल इलेक्शन कमेटी को सातों सीटों पर नाम सौंप दिए हैं। क्षेत्रीय दलों से गठबंधन दिल्ली में है। बैठक...
भजनलाल शर्मा ने गार्सेटी से की मुलाकात, निवेश के लिए किया आमंत्रित
भाजपा में हिम्मत है तो 10 महीने के काम के आधार पर लड़े उपचुनाव : जूली
उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे भजनलाल शर्मा
दीए और पटाखों की वैराइटी से जगमगाया बाज़ार
प्रियंका गांधी 23 को वायनाड से करेंगी नामांकन, राहुल गांधी सहित पार्टी के प्रमुख नेता रहेंगे मौजूद
सफाई कर्मचारी भर्ती में अनुभव में छूट की मांग को लेकर विकलांगों का डीएलबी पर धरना