आज का राशिफल

जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

आज का राशिफल

दिन उतार चढाव भरा रहेगा। मन में अशांति रहेगी। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में निराशा का भाव रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी।

मेष : दिन उतार चढाव भरा रहेगा। मन में अशांति रहेगी। परिवारजन व जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। मन में निराशा का भाव रहेगा। व्यापार में उतार चढाव की स्थिति रहेगी। भाई बहिन का सहयोग मिलेगा। धन की हानि होने की संभावना है।

वृष : स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। परिवार व जीवनसाथी के साथ मतभेद बनेंगे। रक्तचाप संबंधी परेशानी बनेगी। खानपान पर नियंत्रण रखें। अधीनस्थों का व्यवहार परेशान करेगा। व्यापार की स्थिति सुधरेगी किन्तु धन हानि से मन अप्रसन्न रहेगा।

मिथुन : दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। काम को लेकर उत्साही रहेंगे, लेकिन काम के परिणाम संतोषप्रद नहीं होने से मन खिन्न रहेगा। आय के साधन बढेंगे। यात्राओं का योग है। अप्रत्यक्ष रूप से लाभ मिलेगा। व्यापारी वर्ग के लिए अनुकूल समय है।खर्च पर नियंत्रण करें।

कर्क : काम व आराम के मध्य सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास करें, अन्यथा परेशानी का सामना करना पड सकता है। पुराने रोगों से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय में उन्नति के अवसर मिलेंगे, किन्तु किसी भी निर्णय पर आने से पहले घबराहट से परेशान रहेंगे।

Read More बाजार में बढ़ी खरबूजा-तरबूज की मांग, शरीर में पानी की कमी को करता है पूरा

सिंह : दिन आनन्दमय व्यतीत होगा। परिवारजन व घनिष्ट मित्रों से बने मतभेद दूर होंगे, आपके मधुर व्यवहार से शत्रु भी मित्र बनेंगे। किसी सामाजिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा, मान सम्मान बढेगा। बहुत दिनों से रूके हुए कार्य आज पूरे होंगे।

Read More आज का 'राशिफल'

कन्या : परिश्रम भरा दिन है, परिश्रम से सफलता भी प्राप्त होगी। काम के प्रति समर्पित रहेंगे। मानसिक रूप से स्वयं को सुदृढ बनाएं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास के साथ कार्य करें, समय व्यतीत होने के साथ सब ठीक हो जाएगा।

Read More आज का 'राशिफल'

तुला : दिन सौभाग्य में वृद्धि करने वाला है। विवेक व चातुर्य से सर्वत्र प्रशंसा के पात्र बनेंगे। अन्य लोगों के लिए मार्गदर्शक भी बनेंगे। पदोन्नति के साथ स्थानान्तरण भी संभव है। आप पर लोग भरोसा करेंगे। व्यापार में लाभ, आय बढेगी।खर्च पर नियंत्रण कर लेंगे।

वृश्चिक :प्रतिकूल परिस्थितियां दिनभर परेशान करेंगी। मानसिक रूप से आप सक्षम रहेंगे, विपरित परिस्थिति का मुकाबला करने के लिए आपका मनोबल उत्तम रहेगा। स्वास्थ्य भी परेशान करेगा। गठिया, जोडों का दर्द आपके लिए समस्या बन सकता है। खान पान पर नियंत्रण रखें।  

धनु : दिन उत्तम है। मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। स्वयं में छुपी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का सुनहरा अवसर है। आपके चाहने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। विद्यार्थी व शिक्षक वर्ग के लिए समय उत्तम है। सेहत में बदलाव आएगा।

मकर : दिन उत्साह व उमंग भरा रहेगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे, आय में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। ससुराल से आर्थिक मदद मिलने की संभावना है। जमीन व मकान संबंधी मामले हल होंगे।

कुंभ : दिन परेशानी भरा रहेगा। मानसिक रूप से थकान महसूस करेंगे। घर में कलह का माहौल बनेगा। परिजनों व जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना। धन का खर्च अधिक होगा। व्यापारी वर्ग की ग्राहकों से कहासुनी होने की संभावना है।समझदारी से व्यतीत करें।

मीन : दिन उत्तम है। आय बढने की संभावना है। व्यापार में भी लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश भविष्य में लाभ दिलाएगा। व्यापारिक यात्राओं का योग है। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। माहौल संतोषप्रद रहेगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट-जोशी को मिली 2 सीटों पर जिम्मेदारी, दिल्ली में बनाया पर्यवेक्षक  सचिन पायलट-जोशी को मिली 2 सीटों पर जिम्मेदारी, दिल्ली में बनाया पर्यवेक्षक 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला मनोज तिवारी से है, जबकि...
मोहन यादव का राहुल पर निशाना, गांधी परिवार से कोई नहीं कर पाया गरीबी दूर 
निष्क्रिय कांग्रेसजनों की रिपोर्ट जाएगी दिल्ली, संगठन से छिनेंगे पद
आपसी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बीच-बचाव करने आए परिजन घायल
प्रदेश में हजारों की संख्या में सूख रहे है पेयजल स्रोत, भूजल स्तर में गिरावट
सिंगापुर का एफ-16 लड़ाकू विमान एयर बेस पर क्रैश, सफलतापूर्वक बाहर निकला पायलट
अवैध रूप से बसाई जा रही 3 कॉलोनियां ध्वस्त, अतिक्रमण पर भी कार्रवाई