गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, लखनऊ जायंट्स को हराकर बनाई जगह

शुभमन गिल के 63 नाबाद अर्द्धशतक के बाद अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (24 रन पर चार विकेट)

गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, लखनऊ जायंट्स को हराकर बनाई जगह

लखनऊ जायंट्स को ध्वस्त कर गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में

पुणे। शुभमन गिल  (63) के नाबाद अर्द्धशतक के बाद अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान (24 रन पर चार विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स को 62 रन  से धूल चटाते हुए आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में प्रवेश कर लिया। 


गुजरात ने बनाए 144 रन : गुजरात ने चार विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये और लखनऊ को 135 ओवर में में मात्र 82 रन पर ढेर कर दिया।  गुजरात की 12 मैचों में यह नौंवीं जीत है और वह 18 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। लखनऊ को 12 मैचों में चौथी हार का सामना करना पड़ा लेकिन वह 16 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। 

 
गिल ने खेली  नाबाद 63 रन की पारी : गुजरात की पारी में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने सात चौकों की मदद से सबसे ज्यादा 63 रन बनाये, लेकिन उन्होंने इस निजी स्कोर के लिए 49 गेंदें खेलीं। इसके अलावा ओपनिंग करने उतरे रिद्धिमान साहा ने 11 गेंदों पर पांच रन, मैथ्यू वेड ने सात गेंदों पर 10 रन और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 13 गेंदों पर 11 रन बनाये। डेविड मिलर के 26 (24) और राहुल तेवतिया के 22(16) की बदौलत गुजरात लखनऊ को 145 रन का लक्ष्य दे पाई।

गुजरात पारी में एक छक्का ही लगा
लखनऊ की कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत गुजरात अपनी पारी में सिर्फ एक छक्का लगा सकी। सूपरजाइंट््स के तेज गेंदबाज आवेश खान ने अपने चार ओवरों में 26 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि मोहसिन खान ने अपने चार ओवरों में एक विकेट के बदले 18 रन दिये। कृणाल पांड्या ने अपने चार ओवर के कोटे में 24 रन दिये।  लखनऊ की इकोनॉमिकल गेंदबाजी के बीच महंगे साबित हुए जेसन होल्डर ने 41 रन देकर एक विकेट लिया।

स्कोर बोर्ड:
गुजरात टाइटंस :    रन गेंद 4 6
साहा को. आवेश बो. मोहसिन  5 11 1 0
गिल अविजित    63 49 7 0
वेड को. डी कॉक बो.  आवेश 10 7 2 0
हार्दिक को. डी कॉक बो. आवेश   11 13 0 0
मिलर को. बदोनी बो. होल्डर   26 24 1 1
तेवतिया अविजित   22 16 4 0
अतिरिक्त :     7
कुल : 20 ओवर में 4 विकेट पर 144 रन।
विकेट पतन : 1-8 (साहा), 2-24 (वेड), 3-51 (हार्दिक), 4-103 (मिलर).
गेंदबाजी : मोहसिन  4-0-18-1,  चमीरा  4-0-34-0, आवेश 4-0-26-2, क्रुणाल  4-0-24-0, होल्डर 4-0-41-1.
स्कोर बोर्ड:
लखनऊ सुपर जायंट्स :    रन गेंद 4 6
डी कॉक को. किशोर बो. दयाल  11 10 0 1
राहुल को. साहा बो. शमी   8 16 1 0
हुडा को. शमी बो. राशिद   27 26 3 0
करण को. मिलर बो. दयाल 4 4 1 0
क्रुणाल स्टं.  साहा बो. राशिद  5 5 1 0
बदोनी स्टं. साहा बो. किशोर   8 11 1 0
स्टोइनिस रन आउट   2 2 0 0
होल्डर पगबाधा राशिद    1 2 0 0
मोहसिन को. राशिद बो. किशोर  1 3 0 0
चमीरा अविजित 0 0 0 0
आवेश को. साहा बो. राशिद    12 4 0 2
अतिरिक्त :     3
कुल : 13.5 ओवर में 10 विकेट पर 82 रन।
विकेट पतन : 1-19 (डी कॉक), 2-24 (राहुल), 3-33 (करण), 4-45 (कु्रणाल), 5-61 (बदोनी), 6-65 (स्टोइनिस), 7-67 (होल्डर), 8-70 (मोहसिन), 9-70 (हुडा), 10-82 (आवेश).
गेंदबाजी : शमी 3-0-5-1, हार्दिक 1-0-8-0, दयाल 2-0-24-2, जोसफ 2-0-14-0, राशिद 3.5-0-24-4, किशोर 2-0-7-2.
प्लेयर फ ऑद मैच : शुभमन गिल (गुजरात टाइटंस)
आईपीएल  अंक तालिका
टीम    मैच    जीते   हारे    अंक    रन रेट
गुजरात टाइटंस        12 9 3 18 +0.376
लखनऊ जायंट्स       12 8 4 16 +0.385
राजस्थान रॉयल्स        11 7 4 14 +0.326
आरसीबी   12 7 5 14 -0.115
दिल्ली कैपिटल्स        11 5 6 10 +0.150
हैदराबाद    11 5 6 10 +0.031
केकेआर    12 5 7 10 -0.057
पंजाब किंग्स  11 5 6 10 -0.231
सीएसके   11 4 7 8 +0.028
मुंबई इंडियंस    11 2 9 4 -0.894






Read More ICC T20 World Cup के आधिकारिक गान के लिए तैयार पॉल और केस

Post Comment

Comment List

Latest News