70 फीसदी आबादी के घरों पर बिलडोजर चलाने की तैयारी में है भाजपा : सिसोदिया

लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की है

70 फीसदी आबादी के घरों पर बिलडोजर चलाने की तैयारी में है भाजपा : सिसोदिया

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली को तहस-नहस कर दिल्ली में 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की है।

नई दिल्ली। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली को तहस-नहस कर दिल्ली में 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। सिसोदिया ने भाजपा पर बुलडोजर से वसूली का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली में बुलडोजर से वसूली का बड़ा प्लान बनाया है और बुलडोजर से वसूली के कारण पूरी दिल्ली को तहस-नहस करने में लगी हुई है। भाजपा ने दिल्ली में 63 लाख लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी की है। दिल्ली में भाजपा बुलडोजर लेकर घूम रही है, क्योंकि उसने दिल्ली के 63 लाख लोगों को बेघर करने का पूरा प्लान बना लिया है। कच्ची कॉलोनियों और झुग्गियों में बने घरों में 60 लाख लोग रहते है और भाजपा का इन सभी को तोड़ने का प्लान है। पहले तो भाजपा के नेताओं ने पैसे लेकर इन्हें अवैध तरीके से बसाया और फिर उन्हें तोड़ रही है और इसके साथ-साथ डीडीए कॉलोनी में यदि किसी ने बालकनी-छज्जा बनाने या घरों में छोटे निर्माण करने वाले तीन लाख लोगों के मकानों को भी तोड़ेगी। भाजपा दिल्ली की 70 फीसदी लोगों के घरों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर करने की तैयारी में है। यह दिल्ली ही नहीं पूरे देश में अब तक की सबसे बड़ी तबाही होगी।

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा का निगम में कार्यकाल पूरा हो चुका है फिर भी वह वसूली के लिए बुलडोजर लेकर घूम रही है। आम आदमी पार्टी, भाजपा के बुलडोजर से वसूली के इस टुच्ची राजनीति का विरोध करती है। भाजपा की वजह से पूरी दिल्ली की जनता पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने दिल्ली को जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकत्र्ता और दिल्ली सरकार दिल्ली के लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि चाहे उन्हें जेल जाना पड़े लेकिन बुलडोजर को रोककर दिल्ली की जनता को तबाह होने से बचायेंगे। उप-मुख्यमंत्री ने चिट्‌ठी के माध्यम से केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कहा कि दिल्ली में भाजपा का 63 लाख लोगों के घरों को तोडऩे का प्लान ऐसे ही चलता रहा, तो दिल्ली में हाहाकार हो जाएगा। इसलिए इसे समय रहते रोका जाए। उन्होंने गृह मंत्री से आग्रह किया कि वह भाजपा के नेताओं को समझाएं कि वे ऐसी हरकतें करना बंद करें और उन लोगों की जवाबदेही तय करें जिन्होंने पैसे लेकर ये निर्माण होने दिए। आम जनता के घरों पर बुलडोजर चलाने से पहले भाजपा के इन नेताओं के घरों पर बुलडोजर चलाया जाए और जब तक जवाबदेही तय होकर इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती तब तक बुलडोजर की इस राजनीति को पूरी तरह से रोका जाए।

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट-जोशी को मिली 2 सीटों पर जिम्मेदारी, दिल्ली में बनाया पर्यवेक्षक  सचिन पायलट-जोशी को मिली 2 सीटों पर जिम्मेदारी, दिल्ली में बनाया पर्यवेक्षक 
उत्तर-पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस ने कन्हैया कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। उनका मुकाबला मनोज तिवारी से है, जबकि...
मोहन यादव का राहुल पर निशाना, गांधी परिवार से कोई नहीं कर पाया गरीबी दूर 
निष्क्रिय कांग्रेसजनों की रिपोर्ट जाएगी दिल्ली, संगठन से छिनेंगे पद
आपसी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, बीच-बचाव करने आए परिजन घायल
प्रदेश में हजारों की संख्या में सूख रहे है पेयजल स्रोत, भूजल स्तर में गिरावट
सिंगापुर का एफ-16 लड़ाकू विमान एयर बेस पर क्रैश, सफलतापूर्वक बाहर निकला पायलट
अवैध रूप से बसाई जा रही 3 कॉलोनियां ध्वस्त, अतिक्रमण पर भी कार्रवाई