चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को झटका:सुनील जाखड़ ने छोड़ी कांग्रेस

पार्टी को छोड़ते वक़्त उन्होंने सोशल मीडिया पर गुड लक और गुडबाय कांग्रेस लिखा।

चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को झटका:सुनील जाखड़ ने छोड़ी कांग्रेस

पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है।

नई दिल्ली। चिंतन शिविर के बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है। पार्टी को छोड़ते वक़्त उन्होंने सोशल मीडिया पर गुड लक और गुडबाय कांग्रेस लिखा। कांग्रेस ने पंजाब में कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पिछले महीने उन्हें सभी पदों से हटा दिया था। जाखड़ ने यह निर्णय तब लिया है, जब उदयपुर में कांग्रेस का तीन दिवसीय महा चिंतन शिविर चल रहा है। जाखड़ ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर, कांग्रेस पार्टी छोड़ने के फैसले की घोषणा की है। जाखड़ ने कहा कि पार्टी के लिए मेरी विदाई उपहार है और भविष्य के लिए शुभकामनाएं और अलविदा कांग्रेस।

जाखड़ 11 अप्रैल को उन्हें मिले कारण बताओ नोटिस को लेकर कांग्रेस से नाराज थे। पूर्व सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना की थी और उन्हें पंजाब में आम आदमी पार्टी से कांग्रेस की हार के बाद, पार्टी के लिए बोझ बताया था।

Post Comment

Comment List

Latest News

शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़ शहर में बीचों-बीच खूबसूरत जंगल, देखकर विश्वास नहीं होता : द्रविड़
द्रविड़ ने कहा कि विशेष रूप से यहां इंटरप्रिटेशन सेंटर में लेपर्ड, हाईना सहित अन्य वन्यजीवों के अच्छे फोटोज डिस्प्ले...
छात्रवृत्ति में करोड़ों का फर्जीवाड़ा पकड़ा, शैक्षणिक संस्थानों को किया ब्लैकलिस्टेड
न्यूजीलैंड ने चौथे टी-20 मैच में पाकिस्तान को चार रन से हराया
ग्रेटर महापौर ने मानसून पूर्व नालों की सफाई करने के लिए निर्देश
मुख्यमंत्री ने सिविल सिविल लाइंस स्थित बंगला नंबर 8 में की पूजा अर्चना
मौसम का बिगड़ा मूड, तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, आकाशीय बिजली गिरने से भैंस की मौत
रोडवेज बेड़े में शामिल होगी 510 नई बसें