पंजाब निकाय चुनाव में आप प्रचंड़ जीत की ओर अग्रसर: 600 से ज्‍यादा सीटों पर कब्‍जा, कांग्रेस दूसरे स्थान पर

आम आदमी पार्टी की बंपर जीत

पंजाब निकाय चुनाव में आप प्रचंड़ जीत की ओर अग्रसर: 600 से ज्‍यादा सीटों पर कब्‍जा, कांग्रेस दूसरे स्थान पर
पंजाब नगर निकाय चुनाव की मतगणना में आम आदमी पार्टी (AAP) ने विपक्ष का सूपड़ा साफ करते हुए 600 से अधिक सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस 200 सीटों के साथ दूसरे और अकाली दल तीसरे स्थान पर पिछड़ गया। अमृतसर और मोहाली समेत कई शहरी क्षेत्रों में 'आप' का दबदबा कायम रहा।

पंजाब। पंजाब में हाल ही में हुए नगर निकाय चुनावों के नतीजों ने राज्य की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। शुक्रवार सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने कई शहरी क्षेत्रों में मजबूत बढ़त बनाकर विपक्ष को कड़ी चुनौती दी। राज्य चुनाव आयोग ने मतगणना प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे। प्रत्येक केंद्र पर माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस बल और सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई।

अब तक सामने आए नतीजों में AAP ने 600 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में बढ़त बनाई है। कांग्रेस 200 से ज्यादा सीटों के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि शिरोमणि अकाली दल 150 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। लुधियाना जिले में AAP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, हालांकि AAP मामूली बढ़त बनाने में सफल रही। अमृतसर के जंदियाला गुरु नगर परिषद में AAP ने 13 में से 11 वार्ड जीतकर दबदबा कायम किया। वहीं मोहाली में विधायक कुलवंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह समाना ने भी जीत दर्ज की। राजनीतिक जानकार इन नतीजों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अहम संकेत मान रहे हैं।

 

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश