नौकरी छूटी तो घर में बढ़ा तनाव: पत्नी की हत्या कर सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति और फिर...
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में पारिवारिक हालात और आर्थिक तंगी के बीच एक खौफनाक वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति कथित तौर पर पत्नी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर काली मंदिर पहुंच गया। मंदिर में वह पत्नी का सिर गोद में रखकर चाकू हाथ में लिए बैठा था। उसके दोनों बेटे भी पास ही मौजूद थे। घटना गंगारामपुर के नारायणपुर स्थित वार्ड नंबर चार की है।
आरोपी की पहचान रिंटू घोष और मृतका की पहचान 35 वर्षीय सीमा सरकार के रूप में हुई है। मंदिर में संदिग्ध हालत में बैठे व्यक्ति को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के मुताबिक, बस कंडक्टर की नौकरी छूटने के बाद आरोपी आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। पुलिस पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखकर हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Comment List