एअर इंडिया हादसा: पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव, गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!

टर्बुलेंस मामले में पायलट का ड्रग टेस्ट पॉजिटिव

एअर इंडिया हादसा: पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी पॉजिटिव, गांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!
फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की उड़ान में हवा में अचानक 300 फीट नीचे जाने और टर्बुलेंस की घटना के बाद पायलट-इन-कमांड का दूसरा ड्रग टेस्ट पॉजिटिव आया है। जांच में गांजे के सेवन की पुष्टि होने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय और डीजीसीए ने एयरलाइन के सीईओ को तलब कर जवाब-तलब किया है।

नई दिल्ली। थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट के टबुर्लेंस मामले में आरोपी पायलट का दूसरा ड्रग टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पायलट ने गांजा का नशा किया था। जानकारी के अनुसार, घटना के बाद हुई शुरूआती जांच में पायलट-इन-कमांड के सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ के संकेत मिले थे। इसके बाद इसकी पुष्टि के लिए सैंपल को दूसरी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। दरअसल, यह घटना 4 अगस्त को हुई थी। भुवनेश्वर से गुजरते समय प्लेन में अचानक टबुर्लेंस जैसे हालात बने और यह करीब 300 फीट नीचे आ गया था। जिससे यात्रियों और क्रू सदस्यों को चोटें आई थीं। प्लेन में 137 पैसेंजर और 8 क्रू मेंबर सवार थे।

एयर इंडिया से जुड़े मामले में मंगलवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) और डायरेक्टोरेट जनरल आॅफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने एयर इंडिया के आउटगोइंग सीईओ कैंपबेल विल्सन को तलब किया। इस दौरान एयरलाइन से जुड़े अहम मुद्दों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक में टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के कार्यकारी सलाहकार और पूर्व नागरिक उड्डयन सचिव प्रदीप सिंह खरोला तथा एयर इंडिया के फ्लाइट सेफ्टी हेड दीपक जोशी भी शामिल हुए। 

जल्द आएगी एयर इंडिया जांच रिपोर्ट: एएआईबी

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) ने कहा कि इस महीने की शुरूआत में एयर इंडिया के विमान के हवा में अचानक 300 फीट का गोता लगाने की घटना की जांच जारी है और तय समय-सीमा के भीतर जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी जाएगी। जांच एजेंसी ने मीडिया और आम लोगों से अटकलबाजी से परहेज करने की अपील की है। 

Read More हंगामे के बीच लोकसभा में MSME संशोधन विधेयक पास, कारोबार के आधार पर भी तय होगा उद्यमों का वर्गीकरण

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना  भाजपा नेता जेपी नड्डा एम्स में भर्ती, सिंधिया और दीया कुमारी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना 
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को बेचैनी की शिकायत के बाद दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती...
पंचायती चुनाव 2026 की तैयारी : 18 अगस्त को खुलेगा आरक्षण का पिटारा, तय होंगे पंचायतों के पद
राहुल गांधी का केंद्र पर प्रहार: अरुणाचल में चीन द्वारा पेट्रोलिंग रोकने का दावा चिंताजनक, केंद्र सरकार की चुप्पी पर उठाए सवाल 
जयपुर की राखियों का देशभर में जलवा : गोविंद देव जी और लड्डू गोपाल की राखियों की भारी मांग, डिजिटल बाजार में भी धूम
जापान में बारिश से हाहाकार! भूस्खलन और बाढ़ से 8 लोगों की मौत, अलर्ट जारी
संजय राउत का गृहमंत्री और चुनाव आयोग पर बड़ा आरोप, बोले- सैकड़ों करोड़ में बेचा गया शिवसेना का नाम और धनुष-बाण
विदेशी इन्फ्लुएंसर्स ने जंतर-मंतर पर जताया उत्साह, ‘हर घर तिरंगा अभियान’ में 36 विदेशी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स ने लिया हिस्सा