Ajit Pawar की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, VIP घाट पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने पूरी की धार्मिक रस्में

हरिद्वार में अजित पवार की अस्थियों का गंगा में विसर्जन

Ajit Pawar की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, VIP घाट पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने पूरी की धार्मिक रस्में

हरिद्वार में दिवंगत नेता अजित पवार की अस्थियों का गंगा तट पर विधिवत विसर्जन हुआ। राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस ने अस्थि कलश यात्रा की शुरुआत की। कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्रद्धांजलि अर्पित

हरिद्वार। दिवंगत राष्ट्रवादी नेता अजित पवार की अस्थियों का गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में पवित्र गंगा तट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा विशेष रूप से हरिद्वार पहुँचे और वीआईपी घाट पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अस्थि विसर्जन संपन्न कराया।

गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच अजित पवार की अस्थियों को प्रवाहित किया गया। अस्थि विसर्जन की पूरी प्रक्रिया उनके पारिवारिक पुरोहित अभिषेक झा द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

अस्थि विसर्जन के पश्चात राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी अस्थि कलश यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। धीरज शर्मा ने बताया कि यह यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होकर देश की प्रमुख पवित्र नदियों तक जाएगी, ताकि अजित पवार की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश की काशी, मध्य प्रदेश की नर्मदा, गुजरात की साबरमती, जम्मू-कश्मीर की चेनाब नदी तक पहुँचेगी। इसके बाद यात्रा दक्षिण भारत के रामेश्वरम और कन्याकुमारी तक जाएगी, जहाँ विभिन्न पवित्र नदियों में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।

Read More उत्तराखंड में मुस्लिम फेरीवाले के साथ धार्मिक आधार पर अभद्रता : युवक ने दी क्षेत्र से जाने की धमकी, खुद को बताया हिंदूवादी संगठन का व्यक्ति

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी  कांग्रेस-डीएमके में सीट शेयरिंग फाइनल: कांग्रेस 28 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, गठबंधन की औपचारिकताएं पूरी 
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए डीएमके और कांग्रेस के बीच सीट-शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन...
जेन-Z के विद्रोह से बैलेट तक, नेपाल में आज आम चुनाव: युवा लहर जीतेगी या दिग्गज नेता, नेपाल चुनाव से पहले पूर्व पीएम केपी ओली का बड़ा बयान 
होली पर सफाई का औचक निरीक्षण : रात में फील्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाने के लिए स्पेशल टीमों का किया गठन
लगातार तीन दिन की बड़ी गिरावट के बाद शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 414 अंक की बढ़त के साथ 79,530 पर खुला
खाड़ी देशों में युद्ध के हालात से फ्लाइट्स संचालन प्रभावित: यात्रियों की चिंता बढ़ी, जानें दिल्ली से जयपुर तक आज कितनी फ्लाइट्स कैंसिल
अमेरिका-इजराइल v/s ईरान: महायुद्ध का 5वां दिन; ईरानी युद्धपोत पर अमेरिकी पनडुब्बी का हमला, सौ लोगों की मौत, कई लोग लापता
योजनाओं का आमजन तक पहुंचे लाभ : विभाग में नवनियुक्त कार्मिकों के प्रशिक्षण पर भी दिया जोर, समित शर्मा ने अधिकारियों को प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश