अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले-सपा सरकार बनी तो पुरानी पेंशन करेंगे बहाल, शिक्षामित्रों को देंगे शिक्षक का दर्जा

मदरसों, संस्कृत शिक्षकों और वकीलों के मुद्दों पर ध्यान

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, बोले-सपा सरकार बनी तो पुरानी पेंशन करेंगे बहाल, शिक्षामित्रों को देंगे शिक्षक का दर्जा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी विधायकों के साथ बैठक के बाद घोषणा पत्र के प्रमुख वादों का जिक्र किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, शिक्षामित्रों को शिक्षक का दर्जा देने, अनुदेशकों व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान और किसानों को उचित मुआवजा देने का वादा किया।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी के सभी विधायकों और एमएलसी ने बैठक की है और बहुत महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई है। यादव ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार (एजेंसी) में कहा कि समाजवादी पार्टी के पिछले घोषणा पत्र में वादा किया गया था कि सपा की सरकार बनेगी तो उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन बहाली पर काम करेगी और उसे लागू किया जाएगा। सभी नेताओं ने बैठकर तय किया था कि इसके लिए वित्तीय अड़चनों को दूर किया जाएगा और इसे घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नेताजी और समाजवादी पार्टी ने हमेशा शिक्षकों के लिए काम किया है। वित्त विहीन संस्थानों के लिए मानदेय की व्यवस्था करने का काम किया जाएगा। आधुनिक मदरसों को बेहतर किया जाएगा। मदरसों के साथ सरकार ने भेदभाव किया है, उनकी बेहतरी के लिए हर कदम उठाया जाएगा। संस्कृत शिक्षकों की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। 

अखिलेश ने कहा कि शिक्षा मित्र की व्यवस्था भाजपा सरकार ने की थी, आने वाले समय में उनके लिए भी काम किया जाएगा और उन्हें शिक्षक का दर्जा दिया जाएगा। राजकीय विद्यालयों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा, सरकार ने इन विद्यालयों को बर्बाद कर दिया है। वकीलों को लेकर घोषणा पत्र में सुरक्षा का मुद्दा लाया जाएगा। अनुदेशक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा।

भाजपा पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सबसे बड़ी भू माफिया पार्टी है। पूरे प्रदेश में किसानों के साथ भेदभाव हो रहा है। किसानों को बाजार दर पर मुआवजा दिया जाए। जब उनकी जमीन ली जा रही है तो उनको उचित मुआवजा मिलना चाहिए।

Read More स्वामी प्रसाद ने आजम के परिजनो से की मुलाकात, सीईसी पर साधा निशाना; यूपी की राजनीति में मची हलचल

Post Comment

Comment List

Latest News

पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी  पंचायत चुनाव में भाजपा का संकल्प पत्र जारी: पलायन रोकने के लिए गांव में बढ़ेगी सुविधा, किसान सम्मान निधि  जल्द 12000 होगी 
राजस्थान पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 'ग्राम विकास संकल्प पत्र' जारी किया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और...
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के छात्र की मौत से मचा हड़कंप, पीजी आवास में मिला शव; पुलिस जांच शुरू
गहलोत का केंद्र पर हमला: दिल्ली में सरकार ने मचा रखा है आतंक, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारियां लोकतंत्र के लिए चिंताजनक
18 साल से फरार ₹35 हजार का इनामी उद्घोषित अपराधी देहरादून से गिरफ्तार, 23 मामलों में था वांछित
SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार