62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा

शिक्षा और सीखने की कोई उम्र नहीं होती

62 साल की उम्र में मां ने पास की 10वीं, बेटे जीएसटी कमिश्नर-एसपी और बेटी संयुक्त कलेक्टर बनकर भी रहीं प्रेरणा
छत्तीसगढ़ के महासमुंद की 62 वर्षीय कौशल्या देवी बंसल ने पारिवारिक जिम्मेदारियों के बाद 10वीं की परीक्षा पास कर मिसाल पेश की है। पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष कौशल्या देवी के बच्चे आईपीएस और राज्य प्रशासनिक सेवा में कार्यरत हैं। उनकी यह सफलता साबित करती है कि शिक्षा और सीखने की कोई उम्र नहीं होती।

महासमुंद। उम्र के उस पड़ाव पर जब ज्यादातर लोग पढ़ाई से दूर हो जाते हैं, छत्तीसगढ़ के महासमुंद की कौशल्या देवी बंसल ने 62 वर्ष की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास कर मिसाल कायम की है। कौशल्या देवी की पढ़ाई पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण बीच में छूट गई थी, लेकिन शिक्षा पूरी करने की इच्छा हमेशा बनी रही। उन्होंने पहले 60 साल की उम्र में 8वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की और इसके बाद दो साल में 10वीं की पढ़ाई पूरी कर सफलता हासिल की।

कौशल्या देवी नगर पालिका की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनकी उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उनके बच्चे प्रशासनिक और सरकारी सेवाओं में महत्वपूर्ण पदों पर हैं। बेटे श्रवण बंसल जीएसटी विभाग में अपर आयुक्त, त्रिलोक बंसल बेमेतरा के एसपी और बेटी राजनांदगांव में संयुक्त कलेक्टर हैं। एक अन्य बेटा मनीष बंसल व्यवसाय से जुड़े हैं। पति रमेश बंसल और बेटे श्रवण ने पढ़ाई के दौरान उनका हौसला बढ़ाया। कौशल्या देवी की सफलता संदेश देती है कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती।

Post Comment

Comment List

Latest News

दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान दोपहर 3 बजे तक 51.59 प्रतिशत मतदान
सुबह 10 बजे 18.33 और दोपहर 1 बजे 38.84 प्रतिशत था मतदान, शाम 6 बजे तक जारी रहेगी वोटिंग।
वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को श्रद्धांजलि, अधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर बलिदान को किया नमन
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले दिल्ली में जुटे दिग्गज नेता, पुतिन-पेजेशकियन समेत कई राष्ट्राध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: जयपुर के 150 वार्डों के लिए दोपहर 3  बजे तक 48.58 फीसदी मतदान, आमेर में सबसे ज्यादा 60.60 प्रतिशत मतदान, सांगानेर में 43.30 प्रतिशत पर अटका आंकड़ा
नगर निकाय चुनाव-2026 : भागीरथ चौधरी ने मतदाताओं से लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: सचिन पायलट का भाजपा सरकार पर हमला, बोले- हाईकोर्ट के आदेश से हुए निकाय चुनाव, ढाई साल में विकास ठप
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: बुजुर्ग मतदाता को गोद में उठाकर बूथ तक पहुंचाया, भाजपा महामंत्री गौरव जैन ने पेश की मानवता की मिसाल