कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने से पहले परगट सिंह ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका माथा, शांति तथा सर्वकल्याण के लिए की अरदास 

पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ मिलकर काम करने का संकल्प

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने से पहले परगट सिंह ने तख्त श्री केसगढ़ साहिब में टेका माथा, शांति तथा सर्वकल्याण के लिए की अरदास 
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने पदभार संभालने से पहले श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त केसगढ़ साहिब में माथा टेका। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ पंजाब की शांति, खुशहाली और सर्वकल्याण के लिए अरदास की तथा प्रदेश में आपसी सद्भाव व लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक परगट सिंह ने पदभार संभालने से पहले रविवार तड़के आनंदपुर साहिब स्थित तख्त केसगढ़ साहिब में माथा टेका और पंजाब की खुशहाली, शांति तथा सर्वकल्याण के लिए अरदास की। इस दौरान उनकी पत्नी बरिंदर प्रीत कौर भी उनके साथ थीं।

परगट सिंह ने गुरु साहिब के समक्ष पंजाब की तरक्की और लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पंजाब की सेवा करना और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने राज्य में एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव को मजबूत करने की कामना भी की। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पंजाब की बेहतरी, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए काम करेंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
जयपुर के प्रसिद्ध आमेर महल में भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला पर्यटक ने तैनात होमगार्ड जवानों पर कथित छेड़छाड़...
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मां राज राजेश्वरी की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की
पश्चिम बंगाल के मछुआरों ने उठाई पारंपरिक मत्स्य अधिकारों की सुरक्षा, जलवायु बीमा, सामाजिक सुरक्षा और तटीय विकास में भागीदारी की मांग
गलता गेट से भूमिगत मेट्रो का आगाज, 1511 करोड़ से बनेगा 3.80 किमी का कॉरिडोर, जून-जुलाई 2027 तक बड़ी चौपड़ पहुंचने का लक्ष्य
रायपुर में आतिशबाजी की चिंगारी से दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
दीपावली पर शहरों का निखरे उत्सवी स्वरूप, आमजन को मिले बेहतर वातावरण: सीएस श्रीनिवास
जय क्लब में सजेगा सबसे बड़ा दुर्गा पूजा उत्सव: 32वां दुर्गा पूजा समारोह- बंगाल की कला, संस्कृति और परंपरा का भव्य संगम