दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: 200 नई इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, महिलाओं के लिए 56 विशेष ई-बस सेवाएं होंगी शुरू

करनाल तक ई-बस सेवा शुरू

दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान: 200 नई इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, महिलाओं के लिए 56 विशेष ई-बस सेवाएं होंगी शुरू
दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए 200 नई इलेक्ट्रिक बसें बेड़े में शामिल की हैं। इसके साथ ही दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट ई-बस सेवा, महिलाओं के लिए 56 विशेष बस सेवाएं और राजघाट पर हाई-कैपेसिटी चार्जिंग स्टेशन शुरू किया गया है। परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इसे आधुनिक और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम बताया।

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और अधिक स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने 200 नई जीरो-एमिशन इलेक्ट्रिक बसों को बेड़े में शामिल करने, दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करने, महिलाओं के लिए 56 विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवाएं उपलब्ध कराने और राजघाट डिपो-1 में हाई-कैपेसिटी पब्लिक ईवी चार्जिंग स्टेशन शुरू करने की घोषणा की है।

दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था तेजी से साफ-सुथरी, सुरक्षित और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और इस बदलाव में इलेक्ट्रिक बसों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल बसों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि ऐसा सार्वजनिक परिवहन तंत्र तैयार करना है जो हर नागरिक के लिए स्वच्छ, सुरक्षित, आरामदायक और आसानी से उपलब्ध हो।

डॉ. सिंह के अनुसार, 200 नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में बसों की कुल संख्या करीब 6,800 हो जाएगी। इसमें 4,938 इलेक्ट्रिक और 1,750 सीएनजी बसें शामिल हैं। नए बेड़े में 12 मीटर लंबी 88 इलेक्ट्रिक बसें और नौ मीटर लंबी 112 इलेक्ट्रिक बसें शामिल हैं। ये लो-फ्लोर, एयर-कंडीशंड बसें सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन, रियल-टाइम ट्रैकिंग सिस्टम और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं से लैस हैं।

उन्होंने कहा कि इंटर-स्टेट इलेक्ट्रिक कनेक्टिविटी को मजबूत करते हुए डीटीसी दिल्ली-करनाल मार्ग पर पांच पूरी तरह इलेक्ट्रिक और एयर-कंडीशंड बसें संचालित करेगा। करीब 133 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर पर दोनों दिशाओं में रोजाना कुल 10 ट्रिप की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सेवा महाराणा प्रताप आईएसबीटी, कश्मीरी गेट को हरियाणा के करनाल से जोड़ेगी। इस मार्ग पर सिंघू बॉर्डर, राय, भालगढ़, मुरथल, गन्नौर, समालखा, पानीपत, घरौंडा और मधुबन जैसे प्रमुख स्थानों को कनेक्टिविटी मिलेगी।

Read More यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 

परिवहन मंत्री ने कहा कि दिल्ली-करनाल ई-बस सेवा यात्रियों को अंतरराज्यीय यात्रा के लिए स्वच्छ, आरामदायक और किफायती विकल्प उपलब्ध कराएगी। यह सेवा दिल्ली से बाहर भी जीरो-एमिशन सार्वजनिक परिवहन के नेटवर्क का विस्तार करेगी। महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सार्वजनिक परिवहन तक पहुंच को बेहतर बनाने के लिए डीटीसी 56 विशेष इलेक्ट्रिक बस सेवाएं शुरू करेगा। इनमें अधिक मांग वाले 15 मार्गों पर 'लेडीज स्पेशल' की 30 ट्रिप तथा 13 मार्गों पर 'यूनिवर्सिटी लेडीज स्पेशल' की 26 ट्रिप शामिल हैं।

Read More तेलंगाना में कुएं में गिरी अनियंत्रित कार : एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बच्चे भी शामिल

परिवहन मंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाना, दिल्ली-करनाल इंटर-स्टेट ई-बस कॉरिडोर शुरू करना, महिलाओं के लिए विशेष बस सेवाएं उपलब्ध कराना और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार दिल्ली के सार्वजनिक परिवहन को बदलने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मजबूत करने, सार्वजनिक परिवहन की क्षमता बढ़ाने और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर लगातार काम कर रही है। इन पहलों के जरिए राजधानी में ऐसा भविष्य के लिए तैयार सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के साथ यात्रियों की सुरक्षा, सुविधा और बेहतर यात्रा अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

Read More नर्सिंग छात्रों का भोपाल में हल्लाबोल : सीएम हाउस घेरने निकले, पुलिस से तकरार

Post Comment

Comment List

Latest News

महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर : सरकार ने त्योहारों से पहले चीनी की मिठास में घोली कड़वाहट, खड़गे बोले- जनता पर पड़ी महंगाई की मार का जिम्मेदार कौन? महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर : सरकार ने त्योहारों से पहले चीनी की मिठास में घोली कड़वाहट, खड़गे बोले- जनता पर पड़ी महंगाई की मार का जिम्मेदार कौन?
कांग्रेस ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने कहा कि आटा, चावल, तेल, मसाले और चीनी...
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गहलोत से की मुलाकात : UCC बिल को लेकर चिंताओं से कराया अवगत, दरगाहों और मदरसों को हटाने का उठाया मुद्दा
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के आवेदन की 31 अक्टूबर अंतिम तिथि, राजस्थान के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारणी जारी
वादा बातचीत का, गिरफ्तारी की कार्रवाई! सैलजा ने सरकार से पूछा- यह कहां का इंसाफ?
अमेरिका-कनाडा व्यापार बातचीत विफल : अमेरिका की कनाडाई सामान पर 50 प्रतिशत शुल्क लगाने की तैयारी, कार्नी ने दी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी
ब्रिक्स सम्मेलन : दक्षिण अफ्रीका ने भारत से रखा एक लाख पर्यटकों का लक्ष्य, टियर-2 शहरों पर विशेष फोकस और सीधी उड़ान का मिला मजबूत आश्वासन
भाजपा ने वंदे मातरम् को लेकर कांग्रेस के प्रस्ताव की निंदा, नीतिन नवीन ने कहा- राष्ट्रीय गीत को वोट बैंक की राजनीति के अधीन करने के हर प्रयास का करेगे विरोध