रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी पर बीकानेर हाउस प्रबंधन समिति का बड़ा बयान, कुछ तस्वीरें निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं
कला प्रदर्शनियों में नीति अनुपालन आवश्यक
नई दिल्ली। रेहान वाड्रा की फोटो प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज़ फाइनल' को लेकर उठे विवाद के बीच बीकानेर हाउस प्रबंधन सोसाइटी ने गुरुवार को कहा कि कुछ तस्वीरें उसकी निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं होने के कारण उन्हें हटाने का अनुरोध किया गया था। सोसाइटी ने यहां एक प्रेस वक्तव्य में स्पष्ट किया कि प्रदर्शनी में शामिल कुछ तस्वीरें उसकी निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं पाई गईं, जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए कहा गया।
सोसाइटी ने कहा कि बीकानेर हाउस कला और संस्कृति के संवर्धन के लिए समर्पित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान है। यहां आयोजित होने वाली प्रदर्शनियों और उनसे संबंधित गतिविधियों में बीकानेर हाउस प्रबंधन समिति की नीति का अनुपालन करना आवश्यक है। सोसाइटी के अनुसार, रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज़ फाइनल' के एक हिस्से के रूप में प्रदर्शित कुछ तस्वीरें निर्धारित नीति के अनुरूप नहीं थीं। इसलिए उन्हें हटाने का अनुरोध किया गया। जो तस्वीरें हालांकि सोसाइटी की नीति के अनुरूप पाई गईं, उनका प्रदर्शन जारी है।

Comment List