BJP का केजरीवाल पर बड़ा हमला: आप की भष्ट्र सरकार ने पंजाब को कर्ज में डुबोया, प्रत्येक नागरिक पर 1.23 लाख रुपये का कर्ज का दावा

कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है DA

BJP का केजरीवाल पर बड़ा हमला: आप की भष्ट्र सरकार ने पंजाब को कर्ज में डुबोया, प्रत्येक नागरिक पर 1.23 लाख रुपये का कर्ज का दावा
भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर महिला कर्मचारियों से वादाखिलाफी और खजाना खाली करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि 3 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी 18% महंगाई भत्ते (DA) के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही पंजाब के प्रत्येक नागरिक पर 1.23 लाख रुपये का कर्ज होने का दावा किया।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने पंजाब सरकार पर महिला कर्मचारियों से झूठ बोलने, राज्य के खजाने को लूटने और हर नागरिक को कर्ज में डुबाने का आरोप लगाया है। भंडारी ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पंजाब में तीन लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी अलग-अलग जगहों धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इन कर्मचारियों में लगभग 35 प्रतिशत महिलाएं भी हैं। अब वे कह रही हैं कि आप की भ्रष्ट सरकार ने हमसे झूठ बोला।

उन्होंने कहा कि आप ने सरकारी कर्मचारियों को 18 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) देने का वादा किया, लेकिन अभी तक भी दे नहीं पायी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम मान और केजरीवाल मिलकर पंजाब को लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप ने जैसे दिल्ली को लूटा था, वैसे ही पंजाब को लूट रही है। भंडारी ने कहा कि आप ने दिल्ली में 'शीश महल' बनाया और नेताओं को फ़ायदा पहुँचाया, लेकिन आम जनता को नहीं। वही मॉडल अब पंजाब में भी लागू कर रहे हैं और भ्रष्टाचार में बुरी तरह फँसे हुए हैं, जिसकी वजह से कर्मचारियों को डीए नहीं मिल रहा है। पंजाब की भ्रष्ट सरकार ने राज्य के हर हर व्यक्ति को कर्ज़ में डुबो दिया है। पंजाब के हर व्यक्ति पर 1.23 लाख रुपये का कर्ज़ है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं.. भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर 'वैचारिक शून्यता' और दिशाहीन नेतृत्व का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव...
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह