तेलंगाना सीएम पर भाजपा का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- भारतीय समाज के बाद हिंदू देवताओं को भी बांटने की कोशिश में कर रही कांग्रेस

धर्म और आस्था पर राजनीति बंद करने को कहा

तेलंगाना सीएम पर भाजपा का पलटवार, सुधांशु त्रिवेदी ने कहा- भारतीय समाज के बाद हिंदू देवताओं को भी बांटने की कोशिश में कर रही कांग्रेस
तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के भगवान राम और शिव पर दिए विवादित बयान पर भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समाज को बांटने के बाद अब हिंदू देवी-देवताओं का विभाजन कर उत्तर-दक्षिण विवाद पैदा करने की राजनीति कर रही है।

नई दिल्ली। भगवान राम और शंकर को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के विवादास्पद बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बुधवार को कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पार्टी भारतीय समाज में टकराव पैदा कराने की राजनीति करते-करते अब हिंदू देवा-देवताओं को बांटने की फितरत पर उतर आयी है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेड्डी ने "राम को अमीरों का और शंकर को गरीबों का भगवान " बताया था।

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय पर संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भगवान श्री राम और शंकर भगवान को लेकर मुख्यमंत्री रेड्डी के बयान पर कांग्रेस को निशाना बनाया। उन्होंने कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी खुद को नास्तिक बताते हैं। उन्हीं की पार्टी के नेता रेड्डी कांग्रेस को गर्व के साथ एक धर्मिक समुदाय विशेष से जोड़ते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पूरी ताकत के साथ हिंदू समाज को बांटने की हर साजिश में शामिल है और वह हिंदू समाज को उत्तर और दक्षिण के बीच बांटना चाहती है। अब तेलंगाना के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि "हम (दक्षिण वाले) द्रविड़ हैं और वे (उत्तर के) आर्य हैं।" भाजपा प्रवक्ता ने इसी संदर्भ में कर्नाटक के वित्त मंत्री डी.के. सुरेश के बयान का भी उल्लेख किया जिसमें उन्होंने दक्षिण भारत अधिक कर देता है और उत्तर भारत कम कर देता है। उन्होंने कहा कि इससे पहले पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम भी कह चुके हैं कि अगर उत्तर भारत नहीं होता तो दक्षिण कहीं अधिक प्रगति करता।

डॉ त्रिवेदी ने कहा, "यह (द्रविड और आर्य का) ऐसा मूर्खतापूर्ण सिद्धांत है, जिसे अब पूरी दुनिया में खारिज किया जा चुका है। यही रेड्डी साहब थे, जिन्होंने कहा था कि बिहार और तेलंगाना का डीएनए अलग है। इसके बाद भाषा, जाति और महिला-पुरुष के आधार पर बांटना भी इनका लक्ष्य है। अब तो ये लोग भगवानों को भी बांटने की हद तक पहुंच गए हैं।" भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यह देश में राजनीति करने का सबसे घृणित उदाहरण है। रेड्डी को कुछ पता नहीं है या उनसे यह कहल वाया जा रहा है। डॉ. त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाबा विश्वनाथ की धरती से सांसद हैं और उनके 'हर-हर महादेव' का जाप करने वाले एक नहीं, बल्कि अनेक वीडियो मौजूद हैं, लेकिन गांधी के 'हर-हर महादेव ' का जाप करने वाला कोई वीडियो शायद खोजने पर भी नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन में सरकार चलाते-चलाते कांग्रेस पर इस्लामी प्रभाव इतना हावी हो गया है कि अब वे हिंदू धर्म के देवी-देवताओं को भी इस्लाम और ईसाई धर्म के नजरिए से देखने लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा, "कांग्रेस को आत्ममंथन करना चाहिए कि वह एक बिगड़े हुए राजकुमार के भटके हुए दिल की सनक के कारण खुद को किस हद तक डुबोना चाहती है।" उन्होंने कांग्रेस के साथ ही उसके नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा, "मैं कहना चाहता हूं कि इंडिया गठबंधन में कोई जोड़ ही नहीं है। किसने किसके साथ गठबंधन किया है, इसका कोई पता ही नहीं है।"

Read More अजय राय की तौकीर रजा के परिजनों से देर रात मुलाकात, यूपी की सियासत में बढ़ी राजनीतिक चर्चाएं और अटकलें

Post Comment

Comment List

Latest News

रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी रसोई गैस ई-केवाईसी: आज अंतिम मौका, कल से गैस भराई पर असर की चेतावनी
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की आज, 30 सितंबर अंतिम तिथि है। ई-केवाईसी लंबित रहने पर 1 अक्टूबर...
इंडिया गठबंधन का बड़ा ऐलान, लोकतंत्र और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशव्यापी आंदोलन की रणनीति तय
राजधानी में नागरिकों को तेज, प्रभावी और पेशेवर अग्निशमन एवं बचाव सेवा उपलब्ध कराना दिल्ली सरकार का संकल्प : रेखा गुप्ता
17 वर्षीय लड़की ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या : घर के बाहर थे परिजन, जानें पूरा मामला
11 अक्टूबर से शुरू होगी नवरात्रि, 9 दिनों में नौ स्वरूपों की पूजा
विश्व पर्यटन दिवस पर जयपुर ने मनाई अपनी जीवंत विरासत, “जनता के लिए पर्यटन, भविष्य के लिए विरासत”
यात्री वाहनों के लिए कैफे-3 अधिसूचना का वाहन उद्योग ने किया स्वागत, ईंधन खपत में कमी के साथ नई तकनीकों और निवेश को मिलेगा बढ़ावा