ब्रिक्स देशों ने की आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण प्रगति, हम ब्रिक्स ग्रुप के विस्तार का स्वागत करते : बिरला

हमारा परस्पर सहयोग और अधिक समावेशी और प्रभावशाली होगा

ब्रिक्स देशों ने की आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण प्रगति,  हम ब्रिक्स ग्रुप के विस्तार का स्वागत करते  : बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद ब्रिक्स देशों ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है

ब्राजीलिया। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद ब्रिक्स देशों ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। बिरला ने ब्रिक्स संसदीय मंच के दूसरे कार्य सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि '' भारत ऐसी निष्पक्ष और विधिसम्मत वैश्विक व्यापार प्रणाली का समर्थन करता है, जो ग्लोबल साउथ की आवश्यकताओं और आकांक्षाओं को पर्याप्त रूप से मुखरित करती हो। 

उन्होंने कहा कि भारत ब्रिक्स संसदीय मंच को एक महत्वपूर्ण मंच मानता है, जहाँ हम साझे प्रयासों और परस्पर संवाद के माध्यम से आर्थिक विकास की रूपरेखा को पुन: परिभाषित कर सकते हैं। यह मंच आपसी सहयोग, एकजुटता और हमारे नागरिकों के कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि '' वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, ब्रिक्स देशों ने आर्थिक विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। भारत का मानना है कि इसे और मजबूत करने के लिए, हमें ब्रिक्स देशों के बीच व्यापार, निवेश और वित्तीय सहयोग को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि '' हम ब्रिक्स ग्रुप के विस्तार का स्वागत करते हैं। इससे हमारा परस्पर सहयोग और अधिक समावेशी और प्रभावशाली होगा।  

बिरला ने कहा कि पिछले दशक में भारत की आर्थिक प्रगति उल्लेखनीय रही है। विश्वव्यापी अनिश्चितताओं और घरेलू चुनौतियों के बावजूद, भारत ने लगातार वैश्विक औसत विकास से बेहतर कार्यप्रदर्शन किया है। वर्ष 2014 में 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से प्रगति करते हुए आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना भारत की ठोस नीतियों और भारतवासियों के दृढ़ संकल्प का प्रमाण है। 2014-15 से 2024-25 तक, भारत की जीडीपी औसतन सात प्रतिशत से अधिक दर से बढ़ी है, जिससे यह दुनिया की सबसे तेजी से बढऩे वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गयी है। भारत न केवल दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे जीवंत लोकतंत्र है, बल्कि स्थिर शासन, सु²ढ़ संवैधानिक संस्थाओं, विधि के शासन, पारदर्शी और जवाबदेह कर प्रणाली और निर्णायक नेतृत्व वाला देश भी है, जिसमें पूरी दुनिया के निवेशकों ने विश्वास व्यक्त किया है। 

Read More जयपुर एयरपोर्ट : उड़ान से ठीक पहले यात्री अचानक बेहोश, अस्पताल में भर्ती

उन्होंने कहा कि '' प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जल, ऊर्जा, सड़क और रेल संपर्क, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, औद्योगिक कॉरिडॉर और लॉजिस्टिक्स हब जैसी बुनियादी सुविधाओं-में अभूतपूर्व प्रगति हुई है जिससे भारत में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

Read More हवाई सेवाओं के रद्द होने के कारण स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन, जानें पूरा टाइम टेबल

बिरला ने कहा कि आज, भारत दुनिया की फार्मेसी के रूप में सुस्थापित है और पूरी दुनिया में हर तीन दवाओं में से एक भारत से आती है। इसके अलावा, भारत आईटी सेवाओं में अग्रणी है, यहां तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और इसके साथ ही मोबाइल फोन निर्माण, डिजिटल भुगतान, स्पेस टेक्नॉलॉजी और नवीकरणीय ऊर्जा में हम सबसे आगे है। 

Read More वायदा बाजार की तेजी के असर : दोनों कीमती धातुओं में तेजी, जानें क्या है भाव

 

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प