राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम पर बसपा प्रमुख का बयान: हमने 19 पार्षद जिताएं, दोबारा हुई मतगणना में कई उम्मीदवारों को कुछ वोटों के अंतर से हराया

मायावती ने बसपा के प्रदर्शन पर जताया संतोष

राजस्थान निकाय चुनाव परिणाम पर बसपा प्रमुख का बयान: हमने 19 पार्षद जिताएं, दोबारा हुई मतगणना में कई उम्मीदवारों को कुछ वोटों के अंतर से हराया
बसपा प्रमुख मायावती ने राजस्थान निकाय चुनाव में 19 सीटों पर पार्टी पार्षदों की जीत पर संतोष जताया है। उन्होंने सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी के कारण पुनर्मतदान व मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं की सराहना की और पंजाब सहित अन्य राज्यों के बेहतर नतीजों का भी उल्लेख किया।

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने राजस्थान में हुए निकाय चुनाव के परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए पार्टी के प्रदर्शन पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि बसपा ने इस बार 19 सीटों पर अपने पार्षद जिताकर भेजे हैं और कई उम्मीदवार बेहद कम मतों के अंतर से चुनाव हार गए। उन्होने कहा कि सरकारी मशीनरी की गड़बड़ी के कारण दोबारा हुई मतगणना में कई उम्मीदवारों को कुछ-कुछ वोटों के अंतर से हरा दिया गया।

मायावती ने कहा कि यदि ऐसा नहीं होता तो पार्टी का परिणाम और बेहतर हो सकता था। उन्होंने चुनाव में मेहनत करने वाले बसपा के सभी छोटे-बड़े पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राजस्थान से पहले पंजाब समेत देश के कुछ अन्य राज्यों में भी स्थानीय निकाय चुनाव हुए हैं, जहां बसपा का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहा है। मायावती ने वहां पार्टी के अच्छे परिणाम के लिए संबंधित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी।

बसपा प्रमुख ने उम्मीद जताई कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनावों में राजस्थान सहित देशभर में पार्टी के ये कार्यकर्ता और समर्थक बेहतर परिणाम दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी आगे भी अपनी राजनीतिक ताकत बढ़ाने के लिए लगातार काम करती रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित सुबह की सफारी में दिखे माँ और दो नन्हे शावक, गाड़ियों के बीच में से निकलते देख पर्यटक हुए रोमांचित
झालाना लेपर्ड रिजर्व में मंगलवार को सुबह की सफारी में पर्यटकों को जंगल का बेहद प्यारा नजारा देखने को मिला।...
पहले रुकने का इशारा, फिर बाइक में टक्कर...राइडर सिया को टक्कर मारने वाला आरोपी दौसा से गिरफ्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का दावा, बोले- AI से मानवता खत्म होने की बातें अफवाह और कुछ नहीं
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव  
महापौर और सभापतियों के लिए जोड़तोड़ तेज, निर्दलियों को अपने पक्ष में करने के लिए बड़े नेता सक्रिय
पश्चिम बंगाल उपचुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की घोषणा, 6 अक्टूबर को होंगे चुनाव
आरपीएससी का विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी, सहायक निदेशक और वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षाएं 13-16 अक्टूबर तक