वेणुगोपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर पांच कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ केस, मेटा से मांगी खाताधारकों की जानकारी

वेणुगोपाल की कार्यकर्ताओं से आत्ममंथन करने की अपील

वेणुगोपाल के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट पर पांच कांग्रेस समर्थकों के खिलाफ केस, मेटा से मांगी खाताधारकों की जानकारी
कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में अलप्पुझा साइबर पुलिस द्वारा नामजद पांचों आरोपी कांग्रेस समर्थक हैं। पुलिस ने यह कार्रवाई कांग्रेस नेता जॉनसन अब्राहम की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 192 के तहत की है।

अलप्पुझा। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के मामले में अलप्पुझा साइबर पुलिस द्वारा नामजद किए गए पांचों लोग कांग्रेस समर्थक हैं। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। मामला केरलम प्रदेश कांग्रेस समिति राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्य जॉनसन अब्राहम की शिकायत पर दर्ज किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया था कि पांच सोशल मीडिया प्रोफाइल के जरिए वेणुगोपाल के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की गयी। 

जांच के तहत केरलम पुलिस ने इन सोशल मीडिया खातों के धारकों की जानकारी के लिए मेटा से संपर्क किया है। शिकायत में जिन पांच प्रोफाइल का उल्लेख किया गया है, वे सिजू सैमुअल, के.पी. हम्सा, जाफर के. अलीयार, अब्दुल खदेर रेशी और पी.सी. पुलामंथोल के हैं। अब्राहम ने 20 जुलाई को राज्य पुलिस प्रमुख से शिकायत की थी। करीब दो महीने तक कार्रवाई नहीं होने के बाद उन्होंने गृह मंत्री रमेश चेन्निथला से संपर्क किया। इसके बाद साइबर डिवीजन के आईजी को जांच की जिम्मेदारी दी गयी और अलप्पुझा साइबर पुलिस ने मामला दर्ज किया। 

पुलिस के अनुसार, कथित पोस्ट केरल विधानसभा चुनाव में यूडीएफ की जीत के बाद कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चा के दौरान प्रसारित किए गए थे। उस समय मुख्यमंत्री पद के संभावित नामों में वेणुगोपाल का नाम भी शामिल था। पुलिस ने बताया कि मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 समेत अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत दर्ज किया गया है। धारा 192 दंगा भड़काने के इरादे से उकसावे से संबंधित है। इस बीच, वेणुगोपाल ने कहा है कि वह साइबर हमले के संबंध में किसी कांग्रेस कार्यकर्ता को दंडित होते नहीं देखना चाहते और संबंधित लोगों से आत्ममंथन करने की अपील की है।

 

Read More नोबेल पुरस्कार 2026: कनाडाई कवयित्री ऐन कार्सन को मिला साहित्य पुरस्कार, शास्त्रीय परंपरा और आधुनिक कविता के अनूठे मेल के लिए सम्मान

Post Comment

Comment List

Latest News

SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार SIR विवाद पर कांग्रेस का हल्लाबोल, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली पहुंचेंगे डीके शिवकुमार
कर्नाटक कांग्रेस के नेता सोमवार को नई दिल्ली में मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं के खिलाफ बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे।...
पीएम मोदी बोले- सीएम विजय के साथ मिलकर तमिलनाडु का विकास करेंगे, 13 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात
डोनाल्ड ट्रंप बोले- जेलेंस्की की जगह यूक्रेन को मिले नया राष्ट्रपति, अमेरिकी डीजल संकट के लिए यूक्रेन को ठहराया जिम्मेदार
जयपुर में कबाड़ गोदाम में आग से मची दहशत, लाखों का सामान जलने की आशंका
पीस बॉन्ड भरकर रिहा हुए CJP नेता, क्या दोबारा प्रदर्शन में शामिल हो सकेंगे दीपके और उनके साथी? रांका बोले- ज्ञानेश कुमार को बचाने में जुटी सरकार
बाघ T-108 के चेहरे के पास चोट के निशान, वन विभाग एवं पशु चिकित्सा टीम द्वारा लगातार निगरानी
800 रुपये की नौकरी से महानायक बनने तक का सफर, 84 साल के हुए अमिताभ बच्चन