सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत

मांगों पर सहमति बनने के बाद धरना समाप्त करने का फैसला

सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
जंतर-मंतर पर जारी छात्रों का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। सीजेपी ने सरकार के साथ बातचीत के बाद धरना तत्काल प्रभाव से वापस लेने का ऐलान किया। संगठन ने कहा कि उसकी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। सीजेपी ने सभी छात्रों और प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्वक घर लौटने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सीजेपी ने धरना तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का ऐलान किया है। संगठन की ओर से प्रदर्शन में शामिल सभी छात्रों और प्रदर्शनकारियों से तुरंत अपने-अपने घर लौटने की अपील की गई है। सीजेपी ने कहा कि सरकार के साथ हुई बातचीत के बाद उसकी सभी प्रमुख मांगों पर सहमति बन गई है। इसके बाद आंदोलन को वापस लेने का निर्णय लिया गया है। सीजेपी की ओर से जारी अपील में कहा गया कि अब सभी छात्र और प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से जंतर-मंतर से अपने घरों की वापस जाएं। संगठन ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

बताया जा रहा है कि सरकार और सीजेपी के प्रतिनिधियों के बीच हुई बातचीत के दौरान आंदोलन से जुड़ी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत के बाद सरकार की ओर से मांगों पर सहमति बनने के बाद सीजेपी ने धरना समाप्त करने का फैसला लिया।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर कश्मीर से गिरफ्तार, बाइक राइडर और चरवाहे बनकर अनंतनाग में डाला डेरा 17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर कश्मीर से गिरफ्तार, बाइक राइडर और चरवाहे बनकर अनंतनाग में डाला डेरा
राजस्थान पुलिस की एएनटीएफ ने ऑपरेशन विषधरासीम के तहत अनंतनाग से 17 साल से फरार 25 हजार रुपए के इनामी...
कांग्रेस का केंद्र पर हमला: UPI शुल्क अमेरिकी दबाव का परिणाम, जयराम ने कहा-अमेरिका भारत पर 100% टैरिफ लगाने कर रहा तैयारी
व्हाट्सऐप पर बरते सावधानी! लापरवाही पड़ सकती है भारी, राजस्थान पुलिस ने बताए सुरक्षा के सात उपाय
ईवीएम नहीं खुली तो फिर लगी वोटों की कतार, चार वार्डों में पुनर्मतदान में मतदाताओं में उत्साह
वैभव सूर्यवंशी के ब्रांड वैल्यू ने मचाई धूम! 15 की उम्र में एक दिन में करते है 2 करोड़ की कमाई 
कोटा नगर निगम के 3 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, सुबह 10 बजे तक 22.99 प्रतिशत मतदान
रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 100% तक टैरिफ का प्रस्ताव, भारत समेत दस देशों का संशोधन में नाम