सीएम योगी का कांग्रेस पर हल्लाबोल, देश में अराजकता-अव्यवस्था का फ़ैलाने का लगाया आरोप, बोले- चुनाव जीतने पर पुरुषार्थ और हारने पर ईवीएम और इलेक्शन कमीशन दोषी

अव्यवस्था फैलाना कांग्रेस की नियति का हिस्सा

सीएम योगी का कांग्रेस पर हल्लाबोल, देश में अराजकता-अव्यवस्था का फ़ैलाने का लगाया आरोप, बोले- चुनाव जीतने पर पुरुषार्थ और हारने पर ईवीएम और इलेक्शन कमीशन दोषी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दिल्ली में अव्यवस्था फैलाकर संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष देना और जीत का श्रेय खुद लेना विपक्ष की आदत बन चुका है।

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि पिछले कई दिनों से देश की राजधानी दिल्ली में लगातार देखा जा रहा है कि कांग्रेस व इंडिया गठबंधन न केवल आम जन को परेशान, बल्कि अव्यवस्था व अराजकता पैदा कर देश की संवैधानिक संस्थाओं को भी कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, आश्चर्य है कि चुनाव जीतने पर इनका पुरुषार्थ और हारने पर ईवीएम और इलेक्शन कमीशन दोषी हो जाता है। न्यायालय अगर मेरिट के आधार पर कोई फैसला देता है, तो माननीय न्यायालय को भी कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास किया जाता है। तमाम प्रकार की धमकियां देने का प्रयास होता है। ऐसे ही तमाम अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करना, गाली-गलौच करना और अव्यवस्था फैलाना कांग्रेस की नियति का हिस्सा बन चुका है।

उन्होने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को यह समझना चाहिए कि जनता उन्हें हर बार क्यों ठुकरा रही है। 1985 के बाद से यूपी में कांग्रेस फिर नहीं आ पाई। यूपी की जनता ने कांग्रेस को 41 वर्ष पहले ही विदा कर दिया था। देश के अन्य राज्यों में भी लोगों का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है और वे इससे मुक्ति पा चुके हैं। कांग्रेस के लोगों को चाहिए कि वे अपने अकर्मण्य, भ्रष्टाचारी और जनता का विश्वास खो चुके नेतृत्व को बदलें। भारत में अराजकता न फैलाने और भारत की संवैधानिक संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करने का कुत्सित प्रयास न करें।

योगी ने कहा कि भारत की जनता लोकतांत्रिक दृष्टि से बड़ी जागरूक है। वह इस अराजकता को स्वीकार नहीं करेगी। ऐसा नहीं है कि जनता बहुत दिनों और बहुत देर तक यह सब बर्दाश्त करेगी। अगर कांग्रेस व उनके सहयोगी दलों ने अपने असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक कृत्य बंद नहीं किए तो उन्हें बचा-खुचा जनाधार भी गंवाना पड़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने से बाज आए। जनता-जनार्दन और युवाओं को गुमराह करने से बाज आए। मेरिट के आधार पर और मुद्दों पर चर्चा कर के स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था का हिस्सा बने। यह देश के लोकतंत्र और जनता के हित में भी होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर  अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
राजस्थान कांग्रेस ने पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की भरतपुर में दिनदहाड़े हत्या को भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था की...
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में
राजस्थान के तीन अस्पतालों पर आयकर विभाग की छापेमारी, 20 करोड़ से अधिक टैक्स चोरी का संदेह
कृषि विभाग के 165 अधिकारियों-कर्मचारियों को पदोन्नति, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षकों के भी खुले रास्ते
रूस का दावा, जेलेंस्की में संघर्ष खत्म करने की कोई राजनीतिक इच्छाशक्ति नहीं