चीन को अपना दुश्मन मानना बंद करे भारत : चीन से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर किया जाता है पेश, सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए

चीन को अपना दुश्मन मानना बंद करे भारत : चीन से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर किया जाता है पेश, सैम पित्रोदा के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी व राहुल गांधी के करीबी सैम पित्रोदा ने कहा कि भारत को चीन को अपना दुश्मन मानना बंद कर देना चाहिए। चीन से खतरे को अक्सर बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जाता है। उनके इस बयान के बाद भाजपा कांग्रेस पर भाजपा ने जुबानी हमले किए, वहीं कांग्रेस ने बयान से पल्ला झाड़ लिया। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा सैम पित्रोदा के चीन पर व्यक्त किए गए विचार कांग्रेस के विचार नहीं हैं। 

रमेश ने कहा कि चीन हमारी विदेश नीति, बाह्य सुरक्षा, और आर्थिक क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने चीन के प्रति मोदी सरकार के दृष्टिकोण पर बार-बार सवाल उठाए हैं। 19 जून 2020 को प्रधानमंत्री द्वारा सार्वजनिक रूप से चीन की दी गई क्लीन चिट भी शामिल है।

 

Read More डी. के. शिवकुमार ने किया नफरत वाले भाषणों पर प्रस्तावित विधेयक का बचाव 

 

Tags: Congress  

Post Comment

Comment List

Latest News

घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी घने कोहरे से उत्तर, पूर्वी भारत में उड़ानें प्रभावित, एयरलाइनों ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
घने कोहरे और खराब दृश्यता से दिल्ली, चंडीगढ़ व पटना समेत कई हवाई अड्डों पर उड़ानें प्रभावित हुई हैं। एयर...
कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी की 119वीं जयंती मनाई, कार्यालयों में आयोजित किए गए कार्यक्रम
ईडी ने अंतरराष्ट्रीय तस्कर हकीमजादा के आतंकवाद नेटवर्क का​ किया खुलासा, आरोपपत्र दायर
मांगरोल में रिश्तों का खून : पारिवारिक कलह में बेटे ने बाप को धारदार हथियार से वार का मार डाला, दोनों के बीच लम्बे समय से चल रहा था विवाद
काम और जीवन के संतुलन की नई जरूरत
एथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ किसानों की महापंचायत, फैक्ट्री हटने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान
दिल्ली प्रदूषण संकट पर लोकसभा में आज होगी चर्चा, प्रियंका गांधी वाड्रा करेंगी शुरूआत