कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन : आजादी के बाद पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, पार्टी के बड़े नेता जुटे

पिछली बैठक सदाकत आश्रम में 1940 में हुई थी

कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन : आजादी के बाद पटना में कांग्रेस कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक, पार्टी के बड़े नेता जुटे

सीडब्ल्यूसी की बैठक आजादी के बाद पहली बार बिहार की राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में हो रही है।

नई दिल्ली। कांग्रेस की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक आजादी के बाद पहली बार बिहार की राजधानी पटना के सदाकत आश्रम में हो रही है। सदाकत आश्रम स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कांग्रेस की गतिविधियों का एक प्रमुख केन्द्र था और कांग्रेस कार्यसमिति की पिछली बैठक सदाकत आश्रम में 1940 में हुई थी।

बिहार कांग्रेस के लिए 24 सितंबर का यह दिन ऐतिहासिक बताया जा रहा है। दिन भर चलने वाली इस विस्तारित कार्य समिति की बैठक को बिहार विधानसभा चुनाव के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। यह बैठक कुछ माह बाद होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति  बनाने के लिये की जा रही है। कांग्रेस पार्टी का दावा है कि यह महज एक औपचारिक बैठक नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन भी होगा, जिसके जरिए कांग्रेस खुद को बिहार की राजनीति के केंद्र में स्थापित करने की कोशिश करेगी।

बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत 170 से ज्यादा कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता यहां जुटे हैं। कांग्रेस शासित हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी इस बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।

कांग्रेस ने इस बैठक को लेकर जो माहौल बनाया है वह 2023 में हैदराबाद में हुई बैठक जैसा ही है और उस बैठक के बाद कांग्रेस ने तेलंगाना में चुनावी जीत दर्ज की थी। अब वही फॉर्मूला बिहार में आजमाने की तैयारी है। 

Read More मोदी पुड्डुचेरी और तमिलनाडु को देंगे 7,100 करोड़ रुपए की रेल- सड़क परियोजनाओं की सौगात : विवादित तिरुप्परंकुंड्रम पहाड़ी मंदिर में करेंगे दर्शन, कार्तिगई दीपम जलाने को लेकर हुआ था विवाद

 

Read More दिल्लीवासियों के लिए राहत की खबर: होली से पहले वायु गुणवत्ता में सुधार, हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Read More बिहार में भीषण सड़क हादसा: पर्यटकों से भरी बस ने ट्रक में मारी टक्कर; एक यात्री की मौत अन्य 19 घायल, पुलिस जांच शुरू

 

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल राज्यसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल से तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, राजनीतिक गलियारों में मची हलचल
पश्चिम बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के चार और भाजपा के एक उम्मीदवार ने राज्यसभा हेतु नामांकन दाखिल किया। टीएमसी...
इजरायली सेना का ईरान में बैलिस्टिक मिसाइल ठिकानों पर हमला करने का दावा, नए युद्धकालीन दिशा-निर्देश लागू 
सचिन पायलट का बिहार सरकार पर हमला, बोले-नीतीश ने कई बार बदला मन, जनता को रखा धोखे में, केंद्र की 'चुप्पी' को राष्ट्रीय अखंडता के लिए बताया खतरा
एसीबी की बड़ी कार्रवाई: ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत सुहागपुरा अतिरिक्त चार्ज ग्राम पंचायत कचोटिया व दलाल राजमल ई-मित्र संचालक 8000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला, अजमेर में नियम विरुद्ध पट्टों के मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को लेकर जेडीए ने दो स्थानों से हटाए अतिक्रमण,  सरकारी भूमि को करवाया अतिक्रमण मुक्त
महिला दिवस 2026 के उपलक्ष्य में “एक्सीलेंसी अवार्ड्स 2026” का पोस्टर लॉन्च