भारत-चीन सीमा पर फिर गरमाया विवाद, ओवैसी ने पूछा-क्या PLA रोक रही भारतीय सैनिकों को पेट्रोलिंग से ?

क्षेत्रीय अखंडता पर जताई चिंता

भारत-चीन सीमा पर फिर गरमाया विवाद, ओवैसी ने पूछा-क्या PLA रोक रही भारतीय सैनिकों को पेट्रोलिंग से ?
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर स्थिति को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पीएलए द्वारा भारतीय सेना की गश्त रोकने और अस्थायी ढांचे हटाने के आरोपों पर सरकार की चुप्पी की आलोचना की तथा देश की क्षेत्रीय अखंडता से समझौता न करने पर जोर दिया।

हैदराबाद। एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अरुणाचल प्रदेश में चीन सीमा पर बनी स्थिति को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केंद्र की लगातार चुप्पी से गंभीर चिंताएं पैदा हो गई हैं। ओवैसी ने साेमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में पूछा " क्या पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने हाल ही में भारतीय सेना के गश्ती दल को उन इलाकों में जाने से रोका है जहाँ वे पहले गश्त करते थे और क्या उसने भारतीय इलाके में भारतीय सेना द्वारा बनाए गए किसी अस्थायी ढांचे को हटाया है।"

उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या पीएलए ने उस इलाके में टेंट लगाए हैं जहाँ भारतीय गश्ती दल पहले काम करती था और क्या सरकार सेना से कह रही है कि वह उस इलाके में 'पेट्रोलिंग' के अधिकारों के लिए ज़ोर न दे, ताकि अगले महीने दिल्ली में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की प्रस्तावित यात्रा से पहले सब कुछ सामान्य दिखे। ओवैसी ने यह सवाल भी किया कि क्या केंद्र सरकार ने चीन सीमा पर हो रही गतिविधियों के बारे में भारतीय जनता को अंधेरे में रखने का फैसला किया है। उन्होंने 2017 में डोकलाम गतिरोध और 2020 में लद्दाख सीमा पर तनाव के समय की स्थितियों का ज़िक्र करते हुए यह बात कही।

उन्होंने कहा, "सरकारें आती-जाती रहती हैं, प्रधानमंत्री आते-जाते रहते हैं, लेकिन भारत की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता से समझौता नहीं किया जा सकता। यह सबसे पवित्र और अहम है।"

Post Comment

Comment List

Latest News

खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री खांडू ने किया न्यायालय के आदेश का उल्लंघन, जयराम बोले- तत्काल इस्तीफा दे मुख्यमंत्री
कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से इस्तीफे की मांग की है। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि...
जयपुर, जोधपुर और कोटा महापौर की आज कत्ल की रात, कल खुलेगा पत्तों का पिटारा
पाकिस्तान में नमाज के दौरान धमाका : 16 लोगों की मौत, विस्फोटकों से भरा वाहन दीवार से टकराया
नरैना रेलवे स्टेशन पर शुरू हुई पीआरएस सुविधा, अब स्थानीय स्तर पर मिलेंगे आरक्षित टिकट
गरबा डांडिया उत्सव 2026 का पोस्टर विमोचन, फिल्म-फैशन जगत की मौजूदगी में हुआ आयोजन
आरोप लगाने से पहले कांग्रेस का इतिहास पढ़ें राहुल गांधी : अपनी पार्टी के बारे में भी उन्हें कुछ नहीं पता, सुधांशु ने कहा- उनका बयान देश की राजनीति के प्रति अज्ञानता का उदाहरण
किसानों की आय बढ़ाने पर फोकस : जयपुर में मिलेट एंड मस्टर्ड कॉन्क्लेव में उत्पादकता, प्रसंस्करण और मजबूत मूल्य शृंखला पर मंथन