लखनऊ में फिर छात्रों का प्रदर्शन: शिक्षकों की कमी के खिलाफ सड़क पर उतरीं Gen Alpha, अब छात्राओं ने संभाला मोर्चा

घंटों बाधित रहा यातायात

लखनऊ में फिर छात्रों का प्रदर्शन: शिक्षकों की कमी के खिलाफ सड़क पर उतरीं Gen Alpha, अब छात्राओं ने संभाला मोर्चा
लखनऊ के पारा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय की छात्राओं ने स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं और शिक्षकों की कमी को लेकर दुबग्गा बाईपास से बालागंज चौराहे तक प्रदर्शन किया। छात्राओं ने सड़क जाम कर बोर्ड परीक्षा की तैयारी प्रभावित होने और खराब भोजन का आरोप लगाया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पारा स्थित जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर छात्रों का विरोध थम नहीं रहा है। शुक्रवार को छात्रों के प्रदर्शन के बाद सोमवार को छात्राएं भी स्कूल की बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ सड़क पर उतर आईं। रिपोर्ट के अनुसार, छात्राओं ने दुबग्गा बाईपास से जुलूस निकालकर बालागंज चौराहे पर प्रदर्शन किया और सड़क पर बैठकर मार्ग जाम कर दिया। इससे कई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।

छात्राओं का आरोप है कि विद्यालय में फिजिक्स, केमिस्ट्री सहित कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं हैं, जिससे बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो रही है। इसके अलावा उन्होंने भोजन की गुणवत्ता खराब होने और बीमार होने पर समय पर इलाज नहीं मिलने की भी शिकायत की।

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। छात्राएं सीएम आवास की ओर बढ़ने लगीं, लेकिन उन्हें बालागंज में रोक दिया गया। करीब 10 बजे अधिकारियों के आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त किया और यातायात बहाल हुआ।

Post Comment

Comment List

Latest News

धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार धार के छात्रावास में हंगामा, खिड़की से कूदकर सड़क पर निकलीं छात्राएं, 2.5 किलोमीटर पैदल चलकर प्रशासन से लगाई मदद की गुहार
मध्यप्रदेश के धार जिले के निसरपुर स्थित माता शबरी आदिवासी कन्या छात्रावास से अव्यवस्थाओं और घटिया भोजन से परेशान 40...
टर्बुलेंस हादसे के बाद Air India की सख्ती: पायलटों की ड्रग स्क्रीनिंग तेज, दो रिपोर्ट नॉन-नेगेटिव आने से बढ़ी चिंता
राजस्थान के बांधों में 55.84 प्रतिशत पानी, पिछले 24 घंटे में 39.58 एमसीएम की बढ़ोतरी
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीबीआई ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट, दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में
त्योहार पर मिलावटखोरों पर होगी सख्त कार्रवाई, जोखिम वाले खाद्य पदार्थों और क्षेत्रों पर विशेष निगरानी के निर्देश
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियां तेज कीं, 21 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय चुनाव समिति गठित
35 वर्षीय युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, रेलवे लाइन के पास मिला अज्ञात शव