कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा

सभी विस्तारित मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज

कर्नाटक में फिर उजागर हुई कांग्रेस में नाराजगी : सिद्दारमैया सहित कई वरिष्ठ विधायकों ने सीएलपी की बैठक से बनाई दूरी, असंतोष की अटकलों को मिली हवा
डीके शिवकुमार की पहली कांग्रेस विधायक दल बैठक से सिद्धारमैया समेत कई वरिष्ठ विधायकों की दूरी ने पार्टी की अंदरूनी नाराजगी उजागर कर दी। मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज नेताओं की गैरमौजूदगी के बीच शिवकुमार ने एकजुटता का संदेश दिया। उन्होंने विपक्ष के खिलाफ मिलकर मोर्चा संभालने, सरकार का बचाव करने और विधानसभा में सक्रिय रहने की अपील की।

बेंगलुरु। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के नेतृत्व में आयोजित पहली कांग्रेस विधायक दल की बैठक से  कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया और कई वरिष्ठ विधायकों की दूरी ने सत्ताधारी कांग्रेस के भीतर छिपी नाराजगी को सतह पर ला दिया है। विधानसभा सत्र के दौरान बुधवार को यहां हुई यह बैठक शिवकुमार ने विपक्ष का मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति बनाने के मकसद से बुलाई थी, लेकिन बेंगलुरु में होने के बावजूद सिद्दारमैया और कई वरिष्ठ कांग्रेस विधायकों का बैठक में शामिल न होने से इस बैठक को एक नया राजनीतिक रंग मिल गया। इससे हाल ही में हुए नेतृत्व परिवर्तन और मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की अटकलों को और हवा मिली। बैठक से दूर रहने वालों में सर्वश्री एच.सी. महादेवप्पा, शिवानंद पाटिल, एम. कृष्णप्पा, प्रियाकृष्ण, एम.सी. सुधाकर, एस.एन. नारायणस्वामी और कोथनूर मंजूनाथ शामिल थे।  बताया जा रहा है कि ये सभी विस्तारित मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज हैं।

शिवकुमार एकता का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं और विधायकों से कह रहे हैं कि कांग्रेस को एकजुट रहना चाहिए और विधानसभा सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (एस) का मिलकर मुकाबला करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मंत्री बनने के इच्छुक नेताओं की निराशा को समझने की कोशिश की और कहा कि कई वरिष्ठ  नेताओं के मंत्रिमंडल में जगह पाने के काबिल होने के बावजूद, सभी को शामिल करना मुमकिन नहीं था। शिवकुमार ने विधायकों से सहयोग मांगते हुए कहा, मैं भी उस दर्द को महसूस करता हूं। उन्होंने विधायकों को निर्देश दिया कि वे सदन में अपनी मौजूदगी बनाए रखें, सरकार का बचाव करें और विपक्ष के हमलों का जवाब देते समय मंत्रियों का साथ दें। उन्होंने उनसे भाजपा का मुकाबला करने और उनके घोटालों को उजागर करने के लिए भी कहा।

शिवकुमार ने विधायकों से मंत्री बी. नागेंद्र को पूरा समर्थन देने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि सदन में विपक्ष हावी न हो। मुख्यमंत्री ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण  (एसआईआर ), सूखे, फसल बीमा, पशुधन, पीने के पानी की सप्लाई और आने वाले स्थानीय निकाय चुनावों पर भी ज्यादा ध्यान देने को कहा। उन्होंने विधायकों को भरोसा दिलाया कि हर महीने दो दिन विधायकों के साथ सीधी बातचीत के लिए तय किए जाएंगे और संकेत दिया कि निर्वाचन क्षेत्र के मुद्दों ( जिसमें ग्रांट भी शामिल है) पर ध्यान दिया जाएगा।

ये घटनाक्रम कांग्रेस के लिए राजनीतिक रूप से संवेदनशील है क्योंकि सरकार को विधानसभा में आक्रामक विपक्ष का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पार्टी नेतृत्व में बदलाव के बाद खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश कर रही है। श्री शिवकुमार की पहली कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में सिद्दारमैया और निराश विधायकों के समूह की गैर-मौजूदगी को एक अहम राजनीतिक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है, जबकि मुख्यमंत्री ने एकता और विपक्ष के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया था।

Read More भारतीय शेयर बाजार से एफपीआई की बड़ी निकासी: सितंबर में अब तक 17,732 करोड़ रुपये निकाले, इक्विटी में सबसे ज्यादा बिकवाली

 

Read More महबूबा मुफ्ती ने ब्रिक्स में पहलगाम आतंकी हमले की निंदा का किया स्वागत, भारत से गाजा-ईरान पर स्पष्ट रुख की मांग

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा राज ठाकरे के रहस्यमयी पोस्ट से महाराष्ट्र में राजनीतिक हलचल तेज, किसकी ओर कर रहे इशारा
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर रहस्यमयी पोस्ट कर सियासी हलचल बढ़ा दी। उन्होंने...
एसएमएस में HLA-मिसमैच और ABO-मिसमैच के साथ बोन मैरो ट्रांसप्लांट सफल, बीमारी बढ़ने के बाद लिम्फॉइड ब्लास्ट फेज में पहुंच गया था मरीज
झालावाड़ में धरती में कंपन से दहशत, घरों से बाहर निकले ग्रामीण
आरपीएफ के ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’के तहत वर्ष 2026 में अब तक 414 बच्चों की मदद, 3 दिन में 9 बच्चों को रेस्क्यू कर परिजनों से मिलाया
महंगाई ने बिगाड़ा आम आदमी का बजट : सरकारी दावे जमीनी हकीकत से दूर, सैलजा ने कहा- लोग जरूरी खर्चों में कटौती करने को मजबूर
जीमने नहीं बुलाया तो चुनाव हरा दिया!’ हार के बाद भाजपा प्रत्याशी का पोस्ट से सियासी वार
कमल के गढ़ में ‘कांटा’! 17 की जमानत जब्त, 19 वार्डों में भाजपा तीसरे पायदान पर