फिर से जिंदा होगा डोडो पक्षी : 300 साल पहले धरती से हो गया था लुप्त, वैज्ञानिकों का दावा

1662 में आखिरी बार दिखे थे डोडो

फिर से जिंदा होगा डोडो पक्षी : 300 साल पहले धरती से हो गया था लुप्त, वैज्ञानिकों का दावा

क्या वो पक्षी जो 300 साल पहले दुनिया से लुप्त हो गया था, वो अब फिर लौटने जा रहा है? वैज्ञानिकों का जवाब है-हां

नई दिल्ली। क्या वो पक्षी जो 300 साल पहले दुनिया से लुप्त हो गया था, वो अब फिर लौटने जा रहा है? वैज्ञानिकों का जवाब है-हां। करीब 300 साल पहले डोडो पक्षी इस धरती से खत्म हो गए थे। लेकिन टेक्सास की एक कंपनी के वैज्ञानिक फिर से इन्हें धरती पर लाने की कोशिशों के जुटे हैं। इन वैज्ञानिकों का दावा है कि डोडो पक्षी को फिर से जिंदा करने के वे बेहद करीब हैं। अगर ऐसा होता है तो न सिर्फ विज्ञान बल्कि वाइल्डलाइफ की दुनिया में भी यह नया चमत्कार होगा। कोलॉसल बायो-साइंसेज नाम की कंपनी ने दावा किया है कि रिसचर्स ने पहली बार कबूतर के प्राइमॉर्डियल जर्म सेल्स तैयार कर लिए हैं। इन्हीं सेल्स के जरिए शुक्राणु और अंडाणु बनते हैं। कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक बेन लैम की मानें तो वैज्ञानिकों ने ऐसा कल्चर तैयार कर लिया है, जिनमें कबूतर के पीजीसीएस लंबे समय तक जिंदा रहते हैं। यह डोडो पक्षी को फिर से जिंदा करने में अहम कदम है।

1662 में आखिरी बार दिखे थे डोडो
अगर यह प्रयोग सफल रहता है तो दुनिया से लुप्त हुए कई पशु-पक्षियों को वापस जिंदा करने की उम्मीद जग सकती है। आखिरी डोडो पक्षी को 1662 में मॉरीशस द्वीप में देखा गया था। यह पक्षी उड़ नहीं सकता है। इसके बाद से इसे विलुप्त प्रजाति मान लिया गया था। माना जा रहा है कि अब फिर से हमें डोडो पक्षी दिखाई देंगे।

मुर्गियों के लिए तैयार की थी तकनीक
करीब 20 साल पहले इस सेल कल्चर की प्रक्रिया को मुर्गियों के लिए तैयार किया गया था। दुर्भाग्य से यह किसी दूसरे पक्षी पर कभी काम नहीं आई। यहां तक कि मुर्गियों के बेहद करीब माने जाने वाली बटेरों पर भी नहीं। लेकिन कोलॉसल की खोज कबूतरों पर काम कर रही है और इससे डोडो प्रोजेक्ट को नई उम्मीद मिली है। हालांकि इसके लिए 5 से 7 साल का इंतजार करना होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प