रायपुर में आतिशबाजी की चिंगारी से दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

फेस रिवील कार्यक्रम के दौरान आतिशबाजी से फैली चिंगारी

रायपुर में आतिशबाजी की चिंगारी से दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, कोई हताहत नहीं
रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव की तैयारियों के दौरान आतिशबाजी की चिंगारी से एक थीम आधारित दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, और दमकल विभाग की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नवीन मार्केट में दुर्गोत्सव की तैयारियों के बीच शनिवार रात आतिशबाजी के कारण दुर्गा पूजा पंडाल में भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने कुछ ही देर में पूरे थीम आधारित पंडाल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वह जलकर खाक हो गया। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

पुलिस से आज मिली जानकारी के अनुसार, गोलबाजार थाना क्षेत्र के नवीन मार्केट में दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल में लाने की तैयारी की जा रही थी। इस अवसर पर पंडाल के समीप विशेष मंच बनाकर फेस रिवील कार्यक्रम आयोजित किया गया था। रात करीब 9:15 बजे कार्यक्रम के दौरान की जा रही आतिशबाजी से निकली चिंगारी पंडाल तक पहुंच गई, जिससे वहां आग लग गई।

पंडाल में आग लगते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और सजावट सहित पूरा पंडाल उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी गई। इसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई व्यक्ति हताहत नहीं हुआ।

गोलबाजार थाना प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि आतिशबाजी के कारण पंडाल में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया। इधर, आग से पंडाल को हुए नुकसान के बाद नवीन मार्केट दुर्गा पूजा समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों को पुनः व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। समिति की ओर से क्षतिग्रस्त पंडाल की मरम्मत और दोबारा निर्माण का कार्य किया जा रहा है, ताकि दुर्गोत्सव के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निर्धारित तैयारियों के अनुरूप किया जा सके।

Read More फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर का निधन : अभिनय की बुलंद आवाज खामोश , 75 की उम्र में आया कार्डियक अरेस्ट

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ जयपुर एयरपोर्ट पर अडानी समूह के 5 साल पूरे, विमानन केंद्र के रूप में मजबूत हुई पहचान; यात्रियों पर महंगाई का बोझ
अडानी समूह द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के संचालन के पांच वर्ष पूरे हो गए हैं। इस दौरान टर्मिनल-1 का...
पंचायत चुनाव से पहले भाजपा को झटका, कई नेता कांग्रेस में शामिल
‘कितना भी प्रदर्शन कर लें, इस्तीफा नहीं देंगे ज्ञानेश कुमार’, रामदास अठावले का विपक्ष को दोटूक जवाब
राजस्थान में जियो-बीपी ने बढ़ाए पेट्रोल-डीजल के दाम, पेट्रोल 5 और डीजल 3 रुपये प्रति लीटर महंगा
नेपाल: बूढ़ी गंडक में आई अचानक बाढ़ में 10 लोग लापता, लापता लोगों की तलाश में जुटी टीमें
विदेशी महिला पर्यटक के साथ होमगार्ड ने की छेड़छाड़, ऐतिहासिक स्मारकों पर पर्यटकों की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की मां राज राजेश्वरी की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना की