केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की सड़क पर आपात लैंडिंग, तकनीकी खराबी आने के कारण उतारा

हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा और कार क्षतिग्रस्त हो गई

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की सड़क पर आपात लैंडिंग, तकनीकी खराबी आने के कारण उतारा

उत्तराखंड में श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट को उसे आपातस्थिति में पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर उतारना पड़ा

देहरादून। उत्तराखंड में श्रद्धालुओं को केदारनाथ ले जा रहे एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट को उसे आपातस्थिति में पहाड़ी क्षेत्र में सड़क पर उतारना पड़ा। इससे हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा क्षतिर्ग्रस्त होे गया और पायलट को मामूली चोट आई। हेलीकॉप्टर में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। रूद्रप्रयाग के जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने शनिवार को बताया कि क्रेस्टेल एविएशन प्राइवेट लिमिटेड के इस हेलीकॉप्टर ने बड़ासू स्थित बेस से केदारनाथ धाम के लिए 5 यात्रियों के साथ उड़ान भरी। 

उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद हेलीकॉप्टर में कुछ तकनीकी खामी आ गई। पायलट ने समय रहते खामी को भांपते हुए एक सड़क पर आपातकालीन स्थिति में हेलीकॉप्टर को उतारा, लेकिन हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा वहां खड़ी एक कार से टकरा गया। इससे हेलीकॉप्टर का पिछला हिस्सा और कार क्षतिग्रस्त हो गई।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार  राहुल गांधी ने सदन में मंत्री के खिलाफ लगाएं बेबुनियाद आरोप: भाषण देकर सदन से चले जाते हैं विपक्षी नेता, किरेन रिजिजू ने कहा—उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएगी सरकार 
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि लोकसभा में राहुल गांधी ने मंत्री हरदीप सिंह पुरी पर बिना सूचना...
राजस्थान बजट 2026-27 : कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 हजार होमगार्ड्स की होगी भर्ती, जलदाय विभाग में 3 हजार संविदा कर्मियों की होगी नियुक्ति
इंडिगो को दी गई विशेष रियायत समाप्त, पायलट के आराम संबंधी नियम 30 अप्रैल तक रहेंगे स्थगित
सीआईडी की बड़ी स्ट्राइक : 7 साल से छलावा दे रहा 10,000 का ईनामी बदमाश गिरफ्तार, टीम ने घेराबंदी कर दबोचा
मणिपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी: अलग-अलग अभियानों में छह उग्रवादी गिरफ्तार, तलाशी ​अभियान जारी
छह साल की मासूम बच्ची से छेड़छाड़, गुस्साए लोगों ने जमकर कर दी धुनाई 
राजस्थान बजट 2026-27 : 10 हजार युवाओं को कई भाषाओं में दी जाएगी ट्रेनिंग, प्रदेश में राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी की होगी स्थापना ; नशे के खिलाफ चलाया जाएगा अभियान