आज भी मां शाकंभरी देवी के दरबार में रात को लगता भूतों का दरबार, जानें इस पौराणिक कथा में
मां भवानी के दरबार में शीश नवाकर मांगतें है मन्नते
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में शिवालिक पहाडिय़ों के बीच स्थित 51 सिद्धपीठ में से एक सिद्ध पीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर परिक्षेत्र में चौथे शारदीय नवरात्र के मौके पर आज श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान ने बताया कि 11 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी मेला संचालित होने वाले के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में उप जिला मजिस्ट्रेट बेहट को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो मेले की समस्त व्यवस्था देख रहे है तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर रहे है। इसी के साथ 08 सुपर जोनल एवं 18 जोनल मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गये है जिनकी शिफ्टवार ड्यूटियां लगाई गयी है।
आयोजित मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर डीएम, एडीएमई, एसडीएम और जिला पंचायत सहित मंदिर व्यवस्थापकों द्वारा तमाम व्यवस्थाएं की गई और भारी पुलिस बल तैनात है। प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं से श्रद्धालु गदगद नज़र आ रहे है। मां शाकम्भरी देवी के दर्शनों को हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन यहां पहुंच रहे है और मां के जयकारों के साथ घंटों लंबी लंबी लाइनों के लगकर मां भवानी के दरबार तक पहुंच शीश नवाकर मन्नते मांग रहे है।
श्रद्धालु जहां निजी वाहनों से मां के दर्शनों को पहुंच रहे है तो काफी संख्या में भक्त पदयात्रा कर और लेट लेटकर भी मां के भवन तक पहुंच रहे है। मां शाकंभरी देवी के दर्शनों से पहले बाबा भूरादेव मंदिर में मत्था टेक प्रसाद चढ़ा रहे है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर स्थानीय स्तर से लेकर जिला स्तर तक के पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी शांति पूर्ण एवं सफल, ऐतिहासिक मेला आयोजन के कटिबद्ध है।

Comment List