इंडिगो फ्लाइट में धमाका: यात्री के बैग में रखा था पावर बैंक, कोई जनहानि नहीं

चंड़ीगढ़ के इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर हड़कंप

इंडिगो फ्लाइट में धमाका: यात्री के बैग में रखा था पावर बैंक, कोई जनहानि नहीं

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक यात्री के हैंडबैग में रखे पावर बैंक में विस्फोट हो गया। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। विशेषज्ञों ने यात्रा के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है।

चंडीगढ़। चंड़ीगढ़ के इंटरनेशनल हवाई अड्डे में इंडिगो के विमान में उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग में रखे पावर बैंक में अचानक धमाका हो गया। पावर बैंक एक हैंड बैग में रखा हुआ था, जिसमें अचानक स्पार्किंग के बाद धमाका हुआ। घटना के तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई। सुरक्षा के मद्देनज़र सभी यात्रियों को तुरंत विमान से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार जनहानि नहीं हुई।

पूरे विमान की जांच-  एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार स्थिति को तुरंत नियंत्रण में ले लिया गया और विमान की जांच की गई। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे विमान और सामान की गहन तलाशी ली गई। फिलहाल मामले की जांच जारी है और विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।  विशेषज्ञों के अनुसार, पावर बैंक जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लेकर सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि ओवरहीटिंग या खराब गुणवत्ता के कारण इस तरह की घटनाएं हो सकती हैं। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी राजस्थान में होटल-रेस्टोरेंट समेत कई कारोबारों की लाइसेंस फीस बढ़ी
राजस्थान सरकार ने होटल, रेस्टोरेंट और अन्य शहरी कारोबारों के लिए नई लाइसेंस फीस व्यवस्था लागू। स्वायत्त शासन विभाग की...
भारत-अमेरिका ने महत्वपूर्ण खनिजों के खनन समझौते पर किए हस्ताक्षर, दुर्लभ मृदा तत्वों की पूरी आपूर्ति शृंखला में सहयोग को मजबूत करना समझौते का उद्देश्य
मोईकलां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में गहरी दरारों ने बढ़ाई चिंता, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई गुहार
असर खबर का... सड़क सीमा में निकाले सभी दरवाजे किए बंद
क्या कांग्रेस के हाथों से फिसल रहा कर्नाटक? दोनों पक्षों के दावे राजनीतिक रूप से उचित; सिर्फ नेतृत्व नहीं, नियंत्रण भी
युद्धविराम के बीच अमेरिका का ईरान पर हमला, बंदर अब्बास में एयरस्ट्राइक से पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ई-रिक्शा बैटरी चोर गैंग का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार