महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा: सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत, दो अन्य घायल

सोलापुर में सड़क हादसा

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा: सड़क दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत, दो अन्य घायल

जांभुल के पास बार्शी-लातूर राजमार्ग पर सोमवार सुबह तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से कार सवार पाँच लोगों की मौत हो गई, जबकि नवविवाहित अनिकेत और मेघना कांबले गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय परिवार धार्मिक यात्रा पर तुलजापुर जा रहा था।

सोलापुर। महाराष्ट्र के सोलापुर में जांभुल के पास बार्शी-लातूर राजमार्ग पर सोमवार सुबह एक दुखद दुर्घटना में पाँच लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। सोलापुर पुलिस ने सोमवार को इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, एक तेज रफ़्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी, जिससे यह जानलेवा हादसा हुआ।

इसके आगे पुलिस ने बताया कि, मृतक कुर्दुवाड़ी के कांबले और वाघमारे परिवार के थे, जो एक धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। नवविवाहित जोड़ा अनिकेत और मेघना कांबले अपने परिवार के सदस्यों के साथ तुलजापुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि उनकी कार को एक तेज रफ़्तार ट्रक ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने मृतकों की पहचान गौतम भगवान कांबले (65), जया गौतम कांबले (60), संजय तुकाराम वाघमारे (50), सारिका संजय वाघमारे (45) और दुल्हन की मौसी के रूप में की है। इसके आगे पुलिस ने बताया कि, नवविवाहित जोड़ा दुर्घटना में बच गया, लेकिन उसे चोटें आईं, जिनको इलाज के लिए बार्शी के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका फिलहाल इलाज चल रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती भारत-कनाड़ा का 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य : आर्थिक और रक्षा क्षेत्रों में भी बढेगा सहयोग, मोदी ने कहा- देशों ने माना आतंकवाद और कट्टरपंथ मानवता के लिए गंभीर चुनौती
भारत-कनाडा रिश्तों को नई गति मिली। 2030 तक 50 अरब डॉलर द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य तय, रक्षा सहयोग बढ़ाने और...
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर बड़ा हादसा : चलती बस बनी आग का गोला, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
होटल में करंट लगने से कर्मचारी की मौत : धरने पर बैठे आक्रोशित ग्रामीण, रास्ता रहा अवरूद्ध
गोविंददेव मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया होली उत्सव : होली गीतों के बीच रंगों में सराबोर दिखे भक्त, पिचकारी से की पानी की बौछार
राज्यसभा उम्मीदवार के नाम पर मुहर लगाने के लिए सुक्खू पहुंचे दिल्ली : यह दौरा राजनीतिक रूप से अहम, कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं से मिलने की उम्मीद
उच्च क्षमता के बिजली के तारों की चपेट में आने से दो बालक झुलसे, गंभीर अवस्था में अलवर भेजा
युद्ध का असर : जयपुर से खाड़ी देशों की उड़ानें लगातार तीसरे दिन रद्द, सैकड़ों यात्री फंसे