बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत

एलओसी पर दर्दनाक हादसा

बारामूला में भयावह हादसा, आकस्मिक धमाके में दो सैनिकों की मौत
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) के पास एक आकस्मिक विस्फोट हो गया। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल महाराष्ट्र के दो जवान श्रीनगर के सैन्य अस्पताल में उपचार के दौरान शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों के अनुसार यह घटना उरी के कमलकोट सेक्टर में हुई।

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुए एक आकस्मिक धमाके में सेना के दो जवान मारे गए। यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी। उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम एलओसी के पास कमलकोट उरी सेक्टर में गलती से हुए एक धमाके में दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल जवानों को तुरंत घटनास्थल से निकालकर इलाज के लिए श्रीनगर के बादामीबाग स्थित सेना के 92 बेस हॉस्पिटल में भेजा गया। 

अधिकारियों ने कहा कि अस्पताल में दोनों सैनिकों की चोटों के कारण मौत हो गई। मारे गए सैनिक महाराष्ट्र के रहने वाले थे। घटना के बारे में रक्षा प्रवक्ता की ओर से अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम कर्नाटक में सूखे का अलर्ट, शिवकुमार ने कहा- संकट से निपटने के लिए सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
सूखे जैसे हालात के बीच मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने किसानों और आम लोगों को राहत देने के लिए एहतियाती कदम...
राजस्थान विश्वविद्यालय मुख्य द्वार पर शुभम रेवाड़ का आमरण अनशन जारी, निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
पेपर लीक पर सरकार सख्त : रिकॉर्ड 2 महीने में कराई पारदर्शी परीक्षा, शेखावत ने कहा- युवाओं के भविष्य को लेकर सरकार अत्यंत संवेदनशील
सीजेपी का जंतर-मंतर से धरना खत्म करने का ऐलान : छात्रों से घर लौटने की अपील, कहा- हमारी सभी मांगों पर सरकार सहमत
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम : संघर्ष करने वाले छात्रों की बड़ी जीत, राहुल बोले- हिंसा के दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई
कारगिल विजय दिवस पर सैनिकों के शौर्य को नमन, युवाओं को जिम्मेदारी निभाने का संदेश
निजी अस्पताल में जटिल सर्जरी : 3 महीने तक फेफड़े में फंसी रही मूंगफली, डॉक्टरों ने ऑटिज्म पीड़ित मासूम की बचाई सांसें