चुनावी रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर : केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत, अभिनेता विजय के दम पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी टीवीके

असम और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की वापसी

चुनावी रूझानों में बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलट फेर : केरल में कांग्रेस मोर्चा को बहुमत, अभिनेता विजय के दम पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी टीवीके

विधानसभा चुनाव रुझानों में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। पश्चिम बंगाल में भाजपा 187 सीटों के साथ भारी बहुमत की ओर, जबकि तृणमूल पीछे। तमिलनाडु में विजय की टीवीके 110 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। केरल में कांग्रेस-नीत यूडीएफ वापसी के करीब, वहीं असम और पुड्डुचेरी में एनडीए सरकार बनती दिख रही है।

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव की मतगणना के रूझानों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भारी उलटफेर की संभावना के साथ भारतीय जनता पार्टी बंगाल में अपने दम पर जबरदस्त बहुमत हासिल करने जा रही है। वहीं तमिलनाडु में अभिनेता विजय के करिश्में के दम पर टीवीके स्पष्ट रूप से सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। केरल में सत्ता परिवर्तन के संकेतों के बीच एक दशक बाद कांग्रेस के नेतृत्व में संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार बनने की प्रबल संभावना है। असम और पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की वापसी निश्चित लग रही है। चुनाव आयोग के रूझानों के आंकड़ों के अनुसार एक बजे तक पश्चिम बंगाल में एग्जिट पोल के अनुमानों के अनुरूप भाजपा को शुरूआती रूझानों में स्पष्ट बढत मिल रही है और वह अकेले दम पर जबरदस्त बहुमत हासिल करने जा रही है। राज्य की 294 विधानसभा सीटों में से 284 के आरंभिक रूझानों में विपक्षी भाजपा 187 तो सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस केवल 92 सीटों पर आगे चल रही है। वर्ष 2021 के चुनावों में तृणमूल ने 220 तो भाजपा ने 71 सीटें जीती थी।

तमिलनाडु में भी रूझानों में एग्जिट पोल के विपरीत भारी उलट फेर देखने को मिला है। राज्य में अभी तक रूझानों में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत के संकेत नहीं हैं, लेकिन विधानसभा की 234 में से 224 सीटों के रूझानों में टी वी के अप्रत्याशित रूप से110 सीटों से साथ सबसे आगे है। अन्नाद्रमुक दूसरे स्थान पर 57 सीटों पर  तथा सत्तारूढ द्रमुक 48 सीटों पर आगे रहते हुए तीसरे स्थान पर है। कांग्रेस 4 तथा पीएमके 5 सीट पर आगे है। पिछले चुनाव में द्रमुक गठबंधन को 158 जबकि अन्नाद्रमुक गठबंधन को 69 सीटें मिली थी। असम विधानसभा की 126 में से 124 सीटों के रूझान मिलने हैं और इनमें  राजग को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। रूझाानों में भाजपा को 79 , कांग्रेस को 24 , असम गण परिषद को 09 और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीओपीएफ) को 10 सीटों पर बढत हासिल है। पिछले चुनावों में राजग को 74, कांग्रेस गठबंधन को 28 तथा एयूडीएफ को 15 सीटें मिली थी।

केरल में अनुमानों के अनुरूप कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा को बहुमत मिलने जा रहा है।  विधानसभा की 140 में 127 सीटों के रूझान मिले हैं जिनमें से कांग्रेस को 63 उसके सहयोगी दल इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 23 , माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 25,  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 09 और केएफसी को 7 सीटों पर बढत मिल रही है।पिछली चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा को 94 और संयुक्त मोर्चा को 42 सीट मिली थी। पुड्डुचेरी विधानसभा की 30 में से 16 सीटों के परिणाम और शुरूआती रूझानों मिले हैँ जिनमें राजग के बहुमत की ओर बढने के संकेत मिले हैं। एआईएनआरसी ने छह सीटें जीत ली हैं और उसके उम्मीदवार तीन सीटों पर आगे हैं।  निर्दलीय उम्मीदवार एक सीट पर जीत के साथ दो सीटों पर आगे चल रहे हैं । भाजपा ने एक सीट जीती है और एक पर आगे है। कांग्रेस और अन्नाद्रमुक ने भी  एक-एक सीट जीती है।

 

Read More राहुल गांधी को कोर्ट से राहत : उनके खिलाफ दाखिल याचिका खारिज, अब दर्ज नहीं होगा आपराधिक मुकदमा

Read More पंजाब विधानसभा में विश्वासमत पेश : सदन ने सर्वसम्मति से किया पारित, भगवंत मान ने कहा- आप पार्टी के विधायकों के टूटने की अफवाहें पूरी तरह निराधार

Read More एग्जिट पोल में जताया अनुमान : बंगाल में कमल, केरलम् में कांग्रेस; फाइनल रिजल्ट का इंतजार

 

 

 

 

 

 

Tags: election

Post Comment

Comment List

Latest News

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल: पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सरकार बनाने की ओर अग्रसर, शाम को पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित
असम और पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ती भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में उत्सव का माहौल है। रुझानों...
स्थानीय निकायों में अवैध निर्माण पर सख्ती, सीलिंग प्रक्रिया के लिए नई गाइडलाइन की तैयारी
असर का खबर : झूलती 11 केवी लाइन का खतरा टला, नए पोल लगाकर ऊंचे किए तार
टावर ऑफ लिबर्टी को रोशन रखना बना बड़ी चुनौती, लाइटें पिछले कई महीनों से बंद
पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है
हाड़ौती के 52 में से 51 सरकारी कॉलेजों में पीटीआई नहीं, खेल सप्ताह के नाम पर चम्मच दौड़ व कुर्सी दौड़
अब नहीं होगी रोड लाइटों में भ्रम की स्थिति, केडीए लगा रहा नई लाइटें